दिल्ली ब्लास्ट अपडेट: डॉक्टर शाहीन की IMA सदस्यता रद्द, 2900 किलो विस्फोटक बरामद
दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा। IMA ने डॉक्टर शाहीन की सदस्यता रद्द की। फरीदाबाद से 2900 किलो विस्फोटक मिले और मुजम्मिल की निशानदेही से साजिश बेनकाब।
 दिल्ली ब्लास्ट अपडेट: डॉक्टर शाहीन की IMA सदस्यता रद्द, 2900 किलो विस्फोटक बरामद
  • Category: भारत

दिल्ली ब्लास्ट केस में जांच आगे बढ़ने के साथ ही कई चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने रही हैं। इसी कड़ी में बड़ा अपडेट यह है कि डॉ. शाहीन की संलिप्तता सामने आने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से आजीवन सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। IMA ने मामले की गंभीरता देखते हुए यह फैसला केंद्रीय कार्यालय को भी भेज दिया है।

 

लाल किले के पास हुआ था बड़ा धमाका

 

10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किले के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ था। यह ब्लास्ट इतना भयंकर था कि 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवादी साजिश का संदेह हुआ।

 

फरीदाबाद में रिकॉर्ड 2900 किलो विस्फोटक बरामद

 

दिल्ली धमाके से पहले फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। पहली बार 300 किलो से अधिक विस्फोटक मिला और बाद में 2563 किलो अतिरिक्त विस्फोटक बरामद हुआ। कुल मिलाकर 2900 किलो से अधिक विस्फोटक मिलने से यह साफ हो गया कि आतंकियों का नेटवर्क बेहद बड़ा और सुनियोजित था।

 

मुजम्मिल की निशानदेही पर शाहीन की भूमिका उजागर

 

जांच में आगे बढ़ते हुए पुलिस ने मुजम्मिल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसी की निशानदेही पर बड़ा खुलासा हुआ। उसके पास से मिली स्विफ्ट कार डॉक्टर शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिससे एजेंसियों को पहली बार शाहीन पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

 

शाहीन का मूल संबंध उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। उनके नाम सामने आने से परिवार और परिचित भी हैरान हैं।

 

परिवार ने कहा—“यकीन करना मुश्किल है

 

शाहीन की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार की प्रतिक्रिया भी सामने आई। कई परिजनों ने उनके आतंकी मॉड्यूल से जुड़ने पर अविश्वास जताया।

 

पूर्व पति डॉक्टर जफर हयात का बयान

 

उन्होंने कहा

शाहीन ने कभी शादी के दौरान बुर्का नहीं पहना।

◘  वह विदेश जाकर बेहतर जीवन चाहती थीं।

 वह अपने बच्चों के लिए प्यार करने वाली और देखभाल करने वाली मां थीं।

 

भाई मोहम्मद शोएब का दावा

◘  हमारी चार साल से बात नहीं हुई।

 परिवार के अनुसार शाहीन का उनसे कोई संपर्क नहीं था।

 

पिता सैयद अहमद अंसारी की प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा— “शाहीन के नाम आने से स्तब्ध हूं।

आखिरी बार करीब एक महीने पहले बात हुई थी।

उनकी प्रतिक्रिया साफ दिखाती है कि परिवार को शाहीन की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

 

IMA का कड़ा कदमसंदेश साफ

 

IMA द्वारा डॉक्टर शाहीन की लाइफटाइम सदस्यता समाप्त करना इस बात का संकेत है कि चिकित्सा पेशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति की आतंक से जुड़ी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह फैसला बाकी डॉक्टरों और मेडिकल समुदाय के लिए भी एक सख्त मैसेज है कि अपराध या आतंकवाद में शामिल होने पर कोई ढील नहीं दी जाएगी।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार