ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्रकारों और उनके परिवारों के इलाज से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने दिल्ली सरकार को एक पत्रकार की पत्नी के इलाज पर खर्च हुए 11.83 लाख रुपये वापस करने का निर्देश दिया है। मामला कोरोना महामारी के दौरान सरकारी अस्पताल में इलाज की सुविधा नहीं मिलने के बाद निजी अस्पताल में कराए गए इलाज से जुड़ा है।
क्या है पूरा मामला?
पत्रकार रविंद्र गुप्ता की पत्नी को अगस्त 2021 में तत्काल सर्जरी की जरूरत थी। वह इलाज के लिए जीबी पंत अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। इसके बाद उनकी पत्नी का इलाज सर गंगा राम अस्पताल और सर गंगा राम सिटी अस्पताल में कराया गया। इलाज पर करीब 11.83 लाख रुपये खर्च हुए। पत्रकार ने सरकार से इस रकम की भरपाई की मांग की थी।
सरकार ने क्यों खारिज किया था दावा?
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 2025 में उनका दावा खारिज कर दिया था। विभाग का कहना था कि यह मामला तय नियमों के तहत आपातकालीन इलाज की श्रेणी में नहीं आता। इसके बाद पत्रकार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
हाईकोर्ट ने क्या कहा?
न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने कहा कि जब सरकारी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बना दिया गया था और सामान्य इलाज की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, तो मरीजों को निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ सकता था। ऐसी स्थिति में सरकार सिर्फ इस आधार पर इलाज का खर्च देने से इनकार नहीं कर सकती कि मरीज ने निजी अस्पताल में इलाज कराया है। अदालत ने सरकार के पुराने आदेश को रद्द करते हुए आठ सप्ताह के भीतर 11.83 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया। यह फैसला उन मामलों के लिए अहम है, जहां सरकारी अस्पताल में जरूरी सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा था।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!