ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक चलती कार में धमाका हो गया। इस जोरदार विस्फोट में आसपास खड़ी कई गाड़ियां जल गईं और अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पास के जैन मंदिर की छत पर भी बॉडी पार्ट्स पहुंच गए।
मौके पर एनआईए, दिल्ली पुलिस, एनएसजी और एफएसएल की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। अब तक इस धमाके में 12 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
जांच में सामने आए कई अहम सुराग
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, धमाके में इस्तेमाल की गई i20 कार पुलवामा निवासी डॉक्टर उमर मोहम्मद चला रहा था। पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज में जो शख्स नजर आ रहा है, वह वही बताया जा रहा है।जांच एजेंसियों को शक है कि फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल का सीधा लिंक दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा हुआ है। फरीदाबाद से मिले 300 किलो विस्फोटक और दिल्ली में इस्तेमाल बम के केमिकल कंपोनेंट्स समान बताए जा रहे हैं।
लाल किला क्या करने आया था उमर? जांच में जुटीं एजेंसियां
सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर उमर को पहले ही एजेंसियों की कार्रवाई की भनक लग गई थी, इसलिए वह फरार हो गया। वह करीब तीन घंटे तक लाल किला मेट्रो के पास पार्किंग में रहा, फिर कार में बैठकर बाहर निकला और धमाका हो गया। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या वह किसी से मिलने आया था या ब्लास्ट प्लान का हिस्सा था।
लखनऊ में भी एटीएस और J&K पुलिस की छापेमारी जारी
दिल्ली धमाके के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एटीएस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने मड़ियांव के IIM रोड और डॉ. परवेज अंसारी के घर पर छापेमारी की है।
सूत्रों के अनुसार, डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड शाहीन शाहिद, जो लखनऊ की रहने वाली है, उसे फरीदाबाद से अरेस्ट किया गया है। अब एजेंसियां इन सभी कड़ियों को जोड़ने में लगी हैं ताकि पता लगाया जा सके कि इस पूरे मॉड्यूल के पीछे कौन सी आतंकी साजिश थी।
अमित शाह के घर पर हाई लेवल मीटिंग खत्म
लाल किला ब्लास्ट को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर देर रात हाई लेवल मीटिंग हुई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए चीफ, आईबी और रॉ के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दिल्ली और एनसीआर में सुरक्षा बढ़ाने, सभी ऐतिहासिक स्थलों और बाजारों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजनीतिक हलचल भी तेज — विपक्ष ने उठाए सवाल
धमाके के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगी हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि यह इंसानियत के खिलाफ बड़ी वारदात है और सरकार को हर पहलू की गंभीर जांच करनी चाहिए।
वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “जब प्रधानमंत्री भूटान के दौरे पर हैं, देश में भय और चिंता का माहौल है। लोगों को जवाब चाहिए कि यह धमाका आखिर क्या था और किसने किया।”
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “अगर कोई घुसपैठ नहीं हो रही, तो फिर ये धमाके कैसे हो रहे हैं? पुलवामा के बाद अब लाल किला ब्लास्ट – यह सरकार की नाकामी है। अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए।”
बाजार बंद, सुरक्षा कड़ी
धमाके के बाद अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने घोषणा की कि लाल किला क्षेत्र में बाजार बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने सभी ऐतिहासिक स्थलों, मॉल्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सीआरपीएफ ने भी दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया है।
लाल किले के पास हुआ यह धमाका न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश के लिए चेतावनी है कि आतंकी खतरा अभी भी टला नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां फरीदाबाद से लेकर कश्मीर तक हर कड़ी की जांच में जुटी हैं। फिलहाल पूरा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि आखिर इस दिल्ली कार ब्लास्ट के पीछे वास्तव में कौन था और इस साजिश की जड़ें कहां तक फैली हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!