ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं को लेकर पिछले कुछ समय से छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी था। परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर छात्रों ने करीब 25 दिनों तक प्रदर्शन किया। इसके बाद झारखंड सरकार ने JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया।सरकार के इस फैसले से एक तरफ उन छात्रों को राहत मिली, जो परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे थे। लेकिन दूसरी तरफ अब उन उम्मीदवारों की परेशानी बढ़ गई है, जिन्होंने इसी परीक्षा को पास करके नौकरी हासिल की और करीब एक साल से काम कर रहे हैं।
परीक्षा पास करने वालों का सवाल- हमारी गलती क्या है?
JSSC CGL पास करके नौकरी कर रहे उम्मीदवार सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इन उम्मीदवारों का कहना है कि अगर परीक्षा में कुछ लोगों ने गलत तरीके अपनाए हैं, तो इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनका सवाल है कि कुछ लोगों की कथित गड़बड़ी के कारण पूरी परीक्षा को रद्द करना क्यों जरूरी है?
प्रदर्शन कर रहे एक उम्मीदवार ने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चाहे तो CBI से जांच करा सकती है और वह अपने सभी जरूरी documents देने के लिए भी तैयार हैं। उम्मीदवार का कहना है कि अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरी परीक्षा रद्द करने से उन लोगों के साथ अन्याय होगा जिन्होंने मेहनत करके परीक्षा पास की है।
प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के विरोध में उम्मीदवार रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने एक तय प्रक्रिया के तहत परीक्षा दी थी। इसके बाद result आया और उन्होंने selection process पूरा करके नौकरी हासिल की। अब करीब एक साल नौकरी करने के बाद परीक्षा ही रद्द कर दी जाती है, तो इसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ेगा। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो सरकार जांच कराए। जांच में जो भी गलत पाया जाए, उसे हटाया जाए। लेकिन सभी उम्मीदवारों को एक जैसा दोषी मानना सही नहीं है।
छात्रों की मांग और नौकरी कर रहे उम्मीदवारों की परेशानी
इस पूरे मामले में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि एक तरफ परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायत करने वाले छात्रों की मांग है, तो दूसरी तरफ पहले से चयनित उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है। जो उम्मीदवार परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे, उनका तर्क है कि अगर परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है तो पूरी प्रक्रिया की जांच जरूरी है। वहीं नौकरी कर रहे उम्मीदवारों का कहना है कि अगर जांच में कुछ लोगों की गलती सामने आती है तो सिर्फ उन्हीं पर कार्रवाई होनी चाहिए।
अब सरकार के सामने बड़ी चुनौती
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के बाद सरकार के सामने अब एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। सरकार को यह तय करना होगा कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कैसे हो और उन उम्मीदवारों के साथ भी न्याय कैसे किया जाए, जिन्होंने परीक्षा पास करके नौकरी हासिल की है। मामला सिर्फ एक परीक्षा का नहीं है। इसके साथ हजारों उम्मीदवारों की मेहनत, नौकरी और भविष्य जुड़ा हुआ है।
ऐसे में अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर है। उम्मीदवार चाहते हैं कि जांच भी हो और दोषियों पर कार्रवाई भी, लेकिन ईमानदारी से परीक्षा पास करके नौकरी हासिल करने वालों का भविष्य भी सुरक्षित रहे। फिलहाल JSSC CGL का मामला झारखंड में एक बड़ा मुद्दा बन चुका है और आने वाले दिनों में सरकार के फैसले पर सबकी नजर रहेगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!