छोटे कपड़ों पर ट्रोल हुईं Khushi Mukherjee ने कहा, "क्या मेरे प्राइवेट पार्ट्स दिखे?"
Khushi Mukherjee ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने फोटोज-वीडियोज बेचकर 10 करोड़ कमाए। कपड़ों पर ट्रोलिंग पर बोलीं- “क्या मेरे प्राइवेट पार्ट्स दिखे?” ऐप से कमाई, फैंस से कनेक्शन और बेबाक जवाब सब कुछ।
छोटे कपड़ों पर ट्रोल हुईं Khushi Mukherjee ने कहा, "क्या मेरे प्राइवेट पार्ट्स दिखे?"
  • Category: भारत

आज के ज़माने में इंटरनेट बस टाइम पास नहीं, बकायदा करियर है, ब्रांड है, कमाई का ज़रिया है और अगर आप डिजिटल दुनिया की बारीकियों को समझ लें तो ये आपको सीधे करोड़पति बना सकता है, और इस पूरे फॉर्मूले को अगर किसी ने दिल से अपनाया है, तो वो हैं एक्ट्रेस Khushi Mukherjee.

जी हां, वही Khushi Mukherjee जो इन दिनों ना केवल अपने बिंदास बयानों से बल्कि अपनी कमाई और स्टाइल से भी सुर्खियों में हैं, और जब हाल ही में उनसे एक इंटरव्यू में ये पूछा गया कि क्या उन्होंने वाकई फोटोज और वीडियोज बेचकर 10 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के "सही है" कहकर पूरी कहानी पर मुहर लगा दी।


खुद का ऐप, प्राइवेट इंटरैक्शन और करोड़ों की कमाई

बात साल 2022 की है जब Khushi Mukherjee ने खुद का एक ऐप लॉन्च किया था, जिसमें उन्होंने अपने नाम से कंटेंट पोस्ट करना शुरू किया। वो कंटेंट कैसा था? इसका जवाब भी उन्होंने साफ-साफ दिया, "जो लोग आज वेब सीरीज में देखते हैं, वैसा ही कुछ, जो मैंने इंस्टाग्राम पर भी डाला है।"

उन्होंने आगे बताया कि उस ऐप के ज़रिए उन्होंने अपने फैंस से सीधे बात की, जुड़ीं, चैट की और फोटोज-वीडियोज अनलॉक कराए, और इन सबका रेस्पॉन्स इतना जबरदस्त रहा कि एक विदेशी फैन ने अकेले 1.13 करोड़ रुपये खर्च दिए। सोचिए, 4-5 विजिट और इतना खर्च? यही है डिजिटल एरा की कमाई का रुतबा।


नोट करें, यहां कोई "आपत्तिजनक" कंटेंट नहीं था

खुशी ने साफ किया कि कंटेंट ऐसा नहीं था कि कोई ऊंगली उठा सके। उन्होंने कहा, "ना उस वक्त कुछ ऐसा था, ना अब है। हां, अलग था, लेकिन अश्लील नहीं।" वो मानती हैं कि अब तो बड़े-बड़े स्टार्स भी ऐसा कर रहे हैं।


ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब: "क्या मेरे प्राइवेट पार्ट्स दिखे?"

अब बात आती है उस तगड़ी ट्रोलिंग की, जिसके लिए खुशी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं।

दरअसल, मुंबई में एक इवेंट के दौरान वो छोटे कपड़ों में नजर आईं, और फिर क्या, इंटरनेट का 'संस्कारी' सेक्शन एक्टिव हो गया।

किसी ने कहा, "सब कुछ खुला-खुला दिख रहा है", तो किसी ने उनकी नीयत पर ही सवाल खड़े कर दिए।


खुशी का जवाब? बिल्कुल वही अंदाज, जिसमें ना कोई डर, ना कोई शर्म। उन्होंने कहा, "क्या खुला-खुला दिख रहा है? क्या मेरे प्राइवेट पार्ट्स दिखे? कितना शॉर्ट, एक्चुअली शॉर्ट है?"

उनके हिसाब से, उनके इस जवाब में वो आत्मविश्वास है, जो सिर्फ खुद से प्यार करने वाली महिला ही दे सकती है।


जरीन खान पर भी बरसीं खुशी

खुशी का गुस्सा उस वक्त और भड़क उठा जब जरीन खान जैसे सेलेब्रिटी ने भी उनके कपड़ों पर सवाल उठाए।

खुशी ने पलटवार करते हुए कहा, "जितना एक्सप्रेशन जरीन मेरे कपड़ों पर कमेंट करते वक्त दे रही थीं, अगर उतना एक्टिंग में देतीं तो आज उनके नाम से कई फिल्में होतीं।"


"अब ये सब नॉर्मल है..."

Khushi Mukherjee मानती हैं कि आज के दौर में फोटोज-वीडियोज बेचना, ऐप बनाना, सीधे फैंस से जुड़ना कोई 'टैबू' नहीं रहा, बल्कि यह इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुका है।

उन्होंने कहा, "आजकल बड़े-बड़े एक्टर्स यही कर रहे हैं। पहले अजीब लगता था, अब नॉर्मल हो गया है।"

आखिर में सवाल ये नहीं उठता कि कपड़े छोटे हैं या बड़े, बल्कि सवाल तो ये है कि एक महिला अपने शरीर, अपनी पहचान और अपने काम से कितना पैसा, ताकत और रुतबा हासिल कर सकती है, और Khushi Mukherjee इस सवाल का जवाब अपनी कहानी से बखूबी दे रही हैं।

बहरहाल, आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार