ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले तनाव की स्थिति बन गई। मीरा रोड के पूनम क्लस्टर सोसाइटी में बकरों के लिए बनाए गए शेड को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया, जिसने बाद में झड़प का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला पूनम क्लस्टर-1, सृष्टि कॉम्पलेक्स बिल्डिंग का है। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों के लिए अस्थायी शेड बनाया था। हिंदू पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई और शिकायत स्थानीय नगर पालिका तक पहुंची।
नगर पालिका ने हटाया शेड
शिकायत मिलने के बाद स्थानीय नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और शेड को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और मामला गरमा गया। हालांकि उस समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और मामला संभाल लिया। काशी मीरा पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई।
रात में फिर बढ़ा विवाद
आरोप है कि रात में दोबारा उसी जगह पर शेड तैयार करने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद कुछ हिंदू संगठनों के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई और फिर कहासुनी हाथापाई में बदल गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों पर हमला भी किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
क्या होती है बकरीद?
बकरीद को ईद-उल-अजहा या कुर्बानी की ईद भी कहा जाता है। यह मुस्लिम समुदाय का प्रमुख धार्मिक त्योहार है। इसे हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार जिलहिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। इस दिन लोग जानवरों की कुर्बानी देते हैं और उसका मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है — एक हिस्सा परिवार, दूसरा रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए और तीसरा गरीबों व जरूरतमंदों के लिए।
त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील
प्रशासन ने दोनों समुदायों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे वाली बातों से बचना जरूरी है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!