RK Beach पर योग करेंगे मोदी, जानिए विशाखापट्टनम की टॉप घूमने लायक जगहें!
विशाखापट्टनम में इस बार योग दिवस पर पीएम मोदी करेंगे RK Beach पर योग। जानिए इस मौके पर विशाखापट्टनम कैसे पहुंचे और कौन-कौन सी जगहें घूमने लायक हैं। ये ट्रैवल गाइड आपके ट्रिप को बना देगी खास।
RK Beach पर योग करेंगे मोदी, जानिए विशाखापट्टनम की टॉप घूमने लायक जगहें!
  • Category: भारत

हर साल 21 जून को दुनिया भर में इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है और इस बार ये आयोजन भारत के खूबसूरत शहर विशाखापट्टनम में होगा।

खास बात ये है कि इस योग दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद विशाखापट्टनम में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।

अगर आप भी इस मौके को खास बनाना चाहते हैं, तो विशाखापट्टनम घूमने का प्लान बनाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है।

समुद्र किनारे बसे इस शहर में जहां एक ओर योग का आयोजन होने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी नेचुरल ब्यूटी और टूरिस्ट स्पॉट्स लोगों को आकर्षित करते हैं।

इस मौके पर देशभर से हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।


RK Beach पर होगा योग दिवस का आयोजन

इस बार योग दिवस का आयोजन रामकृष्ण बीच (RK Beach) पर किया जा रहा है, जो विशाखापट्टनम का सबसे चर्चित और खूबसूरत बीच है।

ये जगह अपनी साफ-सुथरी रेत, शांत वातावरण और समुद्र की लहरों के साथ शानदार नजारों के लिए मशहूर है।

RK Beach का नाम रामकृष्ण मिशन आश्रम से प्रेरित है, और ये ना सिर्फ टूरिस्ट्स बल्कि लोकल लोगों के बीच भी बेहद पॉपुलर है।


कैसे पहुंचें विशाखापट्टनम और RK Beach?

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से विशाखापट्टनम के लिए ट्रेन और फ्लाइट दोनों सुविधाएं मौजूद हैं।

फ्लाइट से पहुंचना ज्यादा सुविधाजनक होगा क्योंकि ट्रेन से यात्रा करने पर आपको लगभग तीन दिन का समय लग सकता है।

फ्लाइट का किराया करीब ₹7000 तक हो सकता है, और एयरपोर्ट से RK Beach लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

वहीं, विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन से बीच की दूरी महज 5 किलोमीटर है, जिससे टैक्सी या ऑटो से आसानी से पहुंचा जा सकता है।


3 जगहें, जिन्हे देखे बिना ट्रिप रह जाएगी अधूरी

विशाखापट्टनम में घूमने के लिए सिर्फ RK Beach ही नहीं बल्कि कई और दिलचस्प जगहें हैं जो ट्रैवल लवर्स को बेहद पसंद आएंगी। इन जगहों पर आप फैमिली, दोस्तों या सोलो ट्रैवल के लिए भी जा सकते हैं।


  1. कैलासगिरी - ये एक पहाड़ी इलाका है जहां से समुद्र का नज़ारा बेहद शानदार दिखता है। यहां भगवान शिव और पार्वती की विशाल मूर्तियां हैं और रोपवे से चढ़ाई करने का अनुभव भी अनोखा होता है। ये जगह नेचर लवर्स और फोटोग्राफर्स के लिए परफेक्ट है।


  1. अराकू घाटी - इसे आंध्र प्रदेश का ऊटी कहा जाता है। ये घाटी अपने हरे-भरे जंगल, झरनों और आदिवासी संस्कृति के लिए जानी जाती है। समुद्र तल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस घाटी में आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं।


  1. याराडा बीच - RK Beach से अलग, ये बीच अपेक्षाकृत शांत और कम भीड़भाड़ वाला है। यहां की सुंदरता और नीला पानी किसी भी ट्रैवलर को मंत्रमुग्ध कर देता है। स्विमिंग, वॉक और फोटोशूट के लिए ये जगह बेहतरीन है।


ट्रिप पर जाएं तो Submarine Meuseum भी जरूर देखें!

RK Beach पर स्थित सबमरीन म्यूजियम, भारत की पहली पनडुब्बी INS कुरसुरा को समर्पित है। ये म्यूजियम समुद्र किनारे खड़ा है और यहां जाकर आप नेवी की गौरवशाली झलक को करीब से देख सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये म्यूजियम एक यादगार अनुभव हो सकता है।

बहरहाल, आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार