ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब लोहगढ़ किले के सुरक्षा गार्ड के बयान और मुख्य आरोपी सिया गोयल की मां के बयान ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस पहले ही सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
गार्ड ने बताया घटना वाले दिन क्या हुआ
लोहगढ़ किले के सुरक्षा गार्ड धीरज जाधव ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उन्हें जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो सिया गोयल मदद के लिए चिल्ला रही थी। गार्ड के अनुसार, जब उन्होंने सिया से पूछा कि क्या हुआ है तो उसने बताया कि कोई नीचे गिर गया है। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। यह बयान अब जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
मां ने कहा- बेटी दोषी हो तो सबसे कड़ी सजा मिले
इस मामले में सिया गोयल की मां पूजा गोयल का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे कानून के अनुसार सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को कभी नहीं लगा कि सिया इस शादी से खुश नहीं थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे और नवंबर में विवाह होना था। उनके अनुसार, उन्हें चेतन चौधरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं, सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि केतन और सिया एक-दूसरे से प्यार करते थे और लोहगढ़ किले पर जाने का प्रस्ताव भी केतन की ओर से आया था।
पुलिस के अनुसार पहले से बन रहा था प्लान
पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, 17 जून को सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे, जहां कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि दोनों ने पहले से उस जगह का चयन किया था, जहां से केतन को धक्का दिया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यदि यह योजना सफल नहीं होती तो क्या सड़क हादसे के जरिए हत्या करने का दूसरा प्लान भी तैयार किया गया था।
31 मई से 18 जून तक की पूरी टाइमलाइन
जांच के अनुसार, 31 मई को जब केतन और सिया पहली बार लोहगढ़ किले पहुंचे, तभी सिया के मन में हत्या का विचार आया। इसके बाद 14 जून को भी केतन को कथित तौर पर धक्का देने की कोशिश की गई। पुलिस का दावा है कि उस समय सिया ने सांप दिखने का बहाना बनाकर घटना को दुर्घटना बताने की कोशिश की थी। हालांकि उस दिन केतन बच गया। 18 जून को दोनों फिर लोहगढ़ पहुंचे। पुलिस का आरोप है कि इस बार चेतन चौधरी भी वहां मौजूद था और दोनों ने मिलकर केतन को खाई में धक्का दे दिया।
पूछताछ में दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
पुलिस रिमांड के दौरान जब सिया और चेतन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने एक-दूसरे पर हत्या की योजना बनाने का आरोप लगाया।चेतन ने पुलिस से कहा कि वह केवल सिया के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहता था, जबकि हत्या की योजना सिया की थी। दूसरी ओर सिया ने दावा किया कि हत्या का विचार चेतन का था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आरोपियों की बचाव की रणनीति भी हो सकती है। जांच अभी जारी है और सभी बयानों की पुष्टि उपलब्ध सबूतों के आधार पर की जा रही है।
CCTV और कॉल रिकॉर्ड बने अहम सबूत
केतन के परिवार द्वारा संदेह जताने के बाद पुलिस ने लोहगढ़ किले के CCTV फुटेज खंगाले। इनमें एक संदिग्ध युवक बार-बार सिया और केतन के आसपास दिखाई दिया, जिसकी पहचान बाद में चेतन चौधरी के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने सिया के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली। जांच में सामने आया कि जनवरी से घटना वाले दिन तक सिया और चेतन के बीच करीब 2000 से अधिक कॉल हुई थीं, जिनमें दोनों ने सैकड़ों घंटे बातचीत की थी। पुलिस इन रिकॉर्ड्स को भी अहम साक्ष्य के रूप में देख रही है।
सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में
जांच में यह भी सामने आया कि सगाई के बाद सिया ने सोशल मीडिया पर केतन के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। दोनों की नवंबर में शादी तय थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। फिलहाल पुलिस सभी डिजिटल सबूत, गवाहों के बयान, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अंतिम सच्चाई अदालत में पेश होने वाले सबूतों और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!