ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण धमाके की जांच में अब कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि यह कोई फिदायीन हमला (सुसाइड ब्लास्ट) हो सकता है। धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। दिल्ली पुलिस ने इसे आतंकी साजिश मानते हुए जांच तेज कर दी है।
फिदायीन हमले की आशंका और फरीदाबाद कनेक्शन
जांच एजेंसियों को शुरुआती सुराग मिले हैं कि धमाके के पीछे फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल का हाथ हो सकता है। दिल्ली पुलिस और एनआईए इस मामले को एक बड़े आतंकी नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं। दरअसल, फरीदाबाद में कुछ दिन पहले डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके पास से 2,900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। अब जांच में यह सामने आ रहा है कि लाल किले के पास हुए धमाके और इस मॉड्यूल के बीच गहरा रिश्ता हो सकता है।
जिस कार में विस्फोट हुआ, उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार, कार खरीदने वाला आमिर, मुख्य आरोपी उमर का भाई है। पुलिस अब दोनों भाइयों की भूमिका की जांच कर रही है।
डॉ. शाहीना – जैश की महिला विंग की प्रमुख
फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीना के बारे में भी बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग “जमात-उल-मोमिनात” की प्रमुख है। पाकिस्तान में इस विंग की कमान सादिया अजहर के पास है, जो मसूद अजहर की बहन है। सादिया का पति यूसुफ अजहर 1999 के कंधार हाईजैक कांड का मास्टरमाइंड था।
डॉ. शाहीना को भारत में महिलाओं की भर्ती और रिक्रूटमेंट नेटवर्क तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। माना जा रहा है कि उसका मॉड्यूल दिल्ली और उत्तर भारत में सक्रिय था।
एटीएस की छापेमारी – यूपी तक फैली जांच
दिल्ली धमाके की जांच अब उत्तर प्रदेश तक फैल गई है। यूपी एटीएस ने लखनऊ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में एक साथ छापेमारी की है। लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एटीएस ने डॉ. परवेज़ के घर पर छापा मारा। हालांकि, घर बंद मिला और परवेज़ या उसके पिता वहां मौजूद नहीं थे। टीम ने ताला तोड़कर जांच की और फिर खुद ताला लगाकर निकल गई।
सूत्रों के मुताबिक, डॉ. परवेज़ का संबंध डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीना से हो सकता है। घर में एक बाइक और कार मिली है, जिस पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का स्टीकर चिपका हुआ है।
पीएम मोदी और गृहमंत्री की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धमाके पर गहरा दुख जताया और कहा कि यह एक कायराना आतंकी हमला है। उन्होंने कहा, “दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। जांच एजेंसियां साजिश की जड़ तक जाएंगी।”
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना पर गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर और NIA के डीजी मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा स्तर पर देखा जाएगा।
मेरठ का मोहसिन भी बना शिकार
इस धमाके में मेरठ के मोहसिन नाम के युवक की भी दर्दनाक मौत हुई है। मोहसिन दिल्ली रोज़ी-रोटी कमाने गया था, लेकिन इस हादसे में उसकी जान चली गई। उसके घर पर मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजधानी में हाई अलर्ट
घटना के बाद दिल्ली और एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी बॉर्डरों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां इस मामले को भारत में जैश की नई साजिश के रूप में देख रही हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फरीदाबाद मॉड्यूल और लाल किला ब्लास्ट के बीच क्या गहरा रिश्ता सामने आता है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!