Vodafone Idea का सैटेलाइट दांव: बिना सिग्नल के भी ऑडियो-वीडियो कॉल
Vodafone Idea ने AST SpaceMobile के साथ साझेदारी की है। अब बिना नेटवर्क भी मोबाइल से ऑडियो-वीडियो कॉल संभव होगी। जानिए ये टेक्नोलॉजी कैसे काम करेगी और यूजर्स को इससे क्या फायदा होगा।
Vodafone Idea का सैटेलाइट दांव: बिना सिग्नल के भी ऑडियो-वीडियो कॉल
  • Category: भारत

Vodafone Idea (Vi) ने अब तक की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी पहल की तरफ कदम बढ़ा दिया है।

दरअसल, कंपनी ने अमेरिका की सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी AST SpaceMobile के साथ साझेदारी की है, जो अब तक SpaceX के क्षेत्र में मानी जाती थी।

ये साझेदारी सीधे तौर पर Vi के करोड़ों यूजर्स को फायदा देने वाली साबित हो सकती है, खासकर उन इलाकों में जहां नेटवर्क की पकड़ अभी बेहद कमजोर है।


बार-बार कटती कॉल्स से मिलेगी राहत

Vi यूजर्स को कॉल ड्रॉप, स्लो इंटरनेट और वॉइस ब्रेक जैसी समस्याओं से लंबे समय से दो-चार होना पड़ रहा है। नेटवर्क कवरेज को लेकर Vi की छवि कमजोर रही है।

लेकिन अब AST SpaceMobile की मदद से कंपनी डायरेक्ट-टू-मोबाइल सैटेलाइट सर्विस लाने की तैयारी में है, जिससे बिना किसी मोबाइल टावर या नेटवर्क सिग्नल के भी ऑडियो और वीडियो कॉल संभव हो सकेंगी।


अंतरिक्ष से की गई पहली मोबाइल कॉल का कमाल

Vi ने बताया कि उसके सैटेलाइट पार्टनर AST SpaceMobile ने इतिहास रच दिया है। कंपनी ने एक साधारण मोबाइल फोन से अंतरिक्ष के जरिए पहली बार वॉयस और वीडियो कॉल की।

ये डेमो दर्शाता है कि तकनीक अब इतनी एडवांस हो चुकी है कि नेटवर्क टॉवर की आवश्यकता खत्म होती जा रही है। Vi अब इस पायलट सफलता को भारत में लागू करने के लिए सक्रिय हो चुका है।


जल्द शुरू हो सकती है नई सर्विस

भले ही Vi ने अभी इसकी लॉन्चिंग की कोई सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन संकेत साफ हैं कि वह अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को अंतरिक्ष से जोड़ने की तैयारी में है।

जून 2023 में AST SpaceMobile ने ये साबित किया था कि उसकी सैटेलाइट टेक्नोलॉजी 10Mbps से ज्यादा की 4G डाउनलोड स्पीड दे सकती है।

ऐसे में Vi के यूजर्स आने वाले वक्त में बेहतर वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, डेटा स्ट्रीमिंग और इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे, वो भी बिना नेटवर्क टॉवर के।


क्यों है ये साझेदारी बड़ी बात?

Vi और AST SpaceMobile की ये डील न केवल एक तकनीकी छलांग है, बल्कि Vi के लिए एक ब्रांड इमेज रिबूट का भी बड़ा मौका है।

Elon Musk की SpaceX जैसी सैटेलाइट कंपनियों से मुकाबला करते हुए Vi अब सीधे मोबाइल को सैटेलाइट से जोड़कर भारत के दूर-दराज के यूजर्स को टारगेट कर सकता है। इससे डिजिटल इंडिया मिशन को भी बड़ी मदद मिलेगी।

बहरहाल, आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!