नोएडा में युवक के खाते में अचानक आया 1 अरब 13 लाख 56 हजार रुपये, मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक युवक के बैंक खाते में अचानक ₹1,13,56,000 आ गए। बैंक ने खाता फ्रीज किया, पुलिस ने जांच शुरू की। जानें पूरी घटना।
नोएडा में युवक के खाते में अचानक आया 1 अरब 13 लाख 56 हजार रुपये, मचा हड़कंप
  • Category: नोएडा-ग्रेनो

सोचिए… सुबह उठते ही आपका मोबाइल बैंक बैलेंस दिखाए और उसमें ₹1 अरब 13 लाख 56 हजार रुपये हों! आंखें फटी रह जाएं, दिल की धड़कन तेज हो जाए… और पल भर में आपकी जिंदगी बदलने लगे।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्षीय दीलिप सिंह उर्फ दीपू की जिंदगी सोमवार को तब अचानक बदल गई, जब उसके बैंक खाते में ₹1 अरब 13 लाख 56 हजार की भारी-भरकम रकम आ गई। यह रकम कैसे आई, इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया, लेकिन बैंक और पुलिस दोनों ने इसे संदिग्ध मानते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

दीपू, जो इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद बेरोजगार है, अपने बड़े भाई के साथ ऊंची दनकौर में रहता है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और मां का देहांत दो महीने पहले हुआ था। शनिवार को वह बाजार में सामान खरीदने गया था और यूपीआई से भुगतान करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बार-बार ट्रांजेक्शन फेल हो रहा था।

बैंक में खुला बड़ा राज

सोमवार को वह अपनी समस्या लेकर अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित कोटक महिंद्रा बैंक पहुंचा। यहां जब बैंककर्मियों ने उसका बैलेंस चेक किया तो वे हैरान रह गए  खाते में ₹1,13,56,000 जमा थे। इतनी बड़ी रकम देखकर बैंक ने खाते को तुरंत फ्रीज कर दिया और दीपू से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान घबराकर दीपू

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार