ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का गुरुवार को लोकसभा हाउसिंग कमिटी ने निरीक्षण किया। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरे में कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
एयरपोर्ट की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की दी जानकारी
दौरे के दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों ने कमिटी को निर्माण कार्यों की मौजूदा स्थिति और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वीवीआईपी सुविधाओं और यात्री सेवाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान लोकसभा हाउसिंग कमिटी ने एयरपोर्ट पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसदों और अन्य वीवीआईपी मेहमानों के लिए तैयार किए गए विशेष इंतजामों, वीआईपी लाउंज, आगमन और प्रस्थान क्षेत्रों तथा सामान्य यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। इसके अलावा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई विशेष व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। कमिटी ने टर्मिनल भवन, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन सेवाओं और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों की भी जानकारी ली।
पर्यावरण संरक्षण और एजेंसियों के समन्वय पर जोर
दौरे के दौरान एयरपोर्ट परिसर में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी हरित पहलों का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए कई स्थायी उपाय अपनाए जा रहे हैं। बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL), यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA), CISF, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS), इमिग्रेशन ब्यूरो, सीमा शुल्क विभाग और राजस्व विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने देश में तेजी से विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एनआईएएल और यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय की भी सराहना की और कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
15 शहरों से जुड़ा नोएडा एयरपोर्ट
नोएडा एयरपोर्ट से गुरुवार को अजमेर के लिए उड़ान का सफल लैंडिंग और टेकऑफ भी हुआ। इसके साथ ही अब यह एयरपोर्ट 15 शहरों से जुड़ चुका है। इससे पहले 1 जुलाई से 14 शहरों के लिए सेवाएं शुरू की गई थीं। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इसी महीने श्रीनगर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके बाद यात्रियों को उत्तर भारत के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!