ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली से जोड़ने के लिए एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ गया है। नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी देने के लिए करीब 50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का अलाइनमेंट अब फाइनल कर लिया गया है। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों से एयरपोर्ट तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। यात्रियों को मौजूदा सड़कों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और एयरपोर्ट तक पहुंचने का समय भी कम होगा।
NHAI बनाएगा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) तैयार करेगा। लंबे समय से चल रहे विचार-विमर्श के बाद नोएडा अथॉरिटी और एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे के रूट का अंतिम खाका तैयार कर लिया है। फाइनल अलाइनमेंट के अनुसार यह एलिवेटेड एक्सप्रेसवे नोएडा के सेक्टर-94 से शुरू होगा और ग्रेटर नोएडा के फाई-4 क्षेत्र से होते हुए यमुना अथॉरिटी क्षेत्र की 120 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ेगा। इसके बाद यह एक्सप्रेसवे यीडा सिटी के सेक्टर-21ए तक पहुंचेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की लंबाई करीब 50 किलोमीटर होगी। इसमें लगभग 27 किलोमीटर हिस्सा नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र में आएगा।
पहले चरण में सेक्टर-94 से यीडा सिटी तक बनेगा रास्ता
परियोजना को चरणों में पूरा करने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में सेक्टर-94 से यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र स्थित यीडा सिटी के सेक्टर-21ए तक एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इसके दूसरे चरण में इसे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है। इससे दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों से नोएडा एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच मिल सकेगी।
छह लेन का होगा हाईटेक एक्सप्रेसवे
नोएडा प्राधिकरण के अनुसार यह पूरा एक्सप्रेसवे छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। इसका उद्देश्य नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना भी है। इस नए मार्ग से दिल्ली के मयूर विहार, अक्षरधाम, पटपड़गंज, कालिंदी कुंज और सरिता विहार जैसे क्षेत्रों के लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने में सुविधा होगी। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। मंझावली पुल के जरिए फरीदाबाद को नोएडा एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के विकास को मिलेगी नई गति
नोएडा एयरपोर्ट को देश के बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐसे में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी इसकी सफलता के लिए बेहद जरूरी है। यह एलिवेटेड एक्सप्रेसवे सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार और रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बेहतर कनेक्टिविटी से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
जाम से राहत और तेज यात्रा का लक्ष्य
नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रा ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी।फिलहाल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कई रास्तों पर ट्रैफिक की समस्या रहती है। नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है। नोएडा एयरपोर्ट और दिल्ली के बीच बनने वाला यह नया एक्सप्रेसवे आने वाले वर्षों में क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास की तस्वीर बदलने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!