नोएडा में प्रेमजाल में फंसाकर महिला का जबरन धर्म परिवर्तन
छह साल के बच्चे की मां को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया। हाईकोर्ट के आदेश पर महिला को चेन्नई से बरामद किया गया।
नोएडा में प्रेमजाल में फंसाकर महिला का जबरन धर्म परिवर्तन
  • Category: नोएडा-ग्रेनो

गढ़ी चौखंडी इलाके में रहने वाली छह साल के बच्चे की मां के साथ धोखे और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला को तमिलनाडु के चेन्नई से बरामद किया। इस पूरे मामले में आरोपी युवक राजा मियां उर्फ एहसान हुसैन, उसके पिता बिस्मिल्लाह मियां और मां अनीशा बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 हाईकोर्ट में मां ने लगाई थी गुहार

 

मामला तब खुला जब पीड़िता की मां ने पिछले महीने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को राजा मियां और जहीर बाबू उनकी बेटी को घर से ले गए थे। महिला की मां ने आरोप लगाया कि बेटी को बंधक बनाकर रखा गया है और उसकी जान को खतरा है। कोर्ट ने तुरंत आदेश दिया कि महिला को 8 सितंबर तक हर हाल में बरामद कर पेश किया जाए।

 चेन्नई से बरामदगी और धर्म परिवर्तन का खुलासा

 पुलिस ने तलाशी शुरू की और महिला को चेन्नई से बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि बिहार के सीवान जिले का रहने वाला राजा मियां धोखे और दबाव से महिला का धर्म परिवर्तन करा चुका है। उसका नाम बदलकर "खुशबू खातून" रख दिया गया और 1 मई 2025 को बहरामपुर गांव में निकाह भी करा लिया गया। पूछताछ में महिला ने कहा कि अब वह शरिया कानून का ज्ञान ले रही है।

 फर्जी निकाहनामा और गढ़ी गई कहानी

 जांच में पुलिस के हाथ निकाहनामा लगा जिसमें बड़े खुलासे हुए। निकाहनामे में महिला के पिता का नाम गलत दर्ज था। आरोपी की मां अनीशा बेगम को महिला की फूफी और भाई इरशाद को महिला का भाई बताकर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस साजिश में काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन का नाम भी सामने आया है।

 मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

 गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में कुल पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी राजा मियां, उसके पिता और मां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, इरशाद और काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन की तलाश अब भी जारी है।

 

नौकरी के दौरान हुई थी जान-पहचान

 

राजा मियां उर्फ एहसान पिछले कई सालों से गाजियाबाद के बहरामपुर गांव में किराए पर रह रहा था और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात महिला से हुई और उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीने पहले भी महिला को बरामद किया गया था, तब उसने अपने पति पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। लेकिन बाद में घर लौटने के लिए राजी हो गई थी। उसी समय कोर्ट ने आरोपी को महिला के वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने का आदेश दिया था।

 पुलिस की आगे की कार्रवाई

 पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिला को हाईकोर्ट में पेश कर दिया गया है और कोर्ट के निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

 

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 2d ago
Elvish Yadav Snake Venom Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या अब पुलिस फंसेगी? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 3d ago
Varanasi: गंगा में 'नॉनवेज इफ्तारी' पर बवाल! 14 गिरफ्तार, देखिए काशी का सबसे बड़ा विवाद #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 5d ago
काबुल पर Pakistani Airstrikes, Taliban की जवाबी फायर: क्या South Asia एक और युद्ध के मुहाने पर है?
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Rahul का बड़ा दांव: Kanshi Ram को Bharat Ratna? BJP भड़की!
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Iran डर गया! US का खतरनाक Merops एंटी-ड्रोन मिडिल ईस्ट में | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 9d ago
Israel ने North Korea Embassy पर हमला किया? Viral Video का बड़ा Fact Check
YouTube Video
Newsest | 9d ago
Assassination Attempt on Farooq Abdullah? जम्मू की शादी में गोली, Security Lapse पर बहस
YouTube Video
Newsest | 10d ago
Dubai Airport Drone Attack: ईरान-इजरायल जंग का असर दुबई तक | भारतीय घायल | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 16d ago
क्या कुर्दों के सहारे ईरान का तख्तापलट करेगा अमेरिका? | Geopolitical Analysis
YouTube Video
Newsest | 19d ago
Sonia Gandhi ने पूछा- क्या हम विश्वगुरु का धर्म भूल गए? #americairan #israelnews
YouTube Video
Newsest | 19d ago
सबसे बड़ा पावर स्विच! Iran का फ़्यूचर अराफ़ी के हाथ में! #newsesthindi #irancrisis
YouTube Video
Newsest | 20d ago
Khamenei मारे गए, अब Iran में कौन हुकूमत करेगा? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 23d ago
जब पत्नी MLA ने CM पति को विधानसभा में घेरा! Conrad Sangmas Epic Reply
YouTube Video
Newsest | 23d ago
NCERT किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन | ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर से क्यों भड़का कोर्ट?
YouTube Video
Newsest | 24d ago
PM Modi और F-22 Raptor विमानों की Israel में एंट्री। खौफ की कहानी! #newsesthindi