ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
कर्नाटक की राजनीति में पिछले कई महीनों से चल रही खींचतान अब खत्म होती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंजूर भी कर लिया है। इसके साथ ही अब कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार 1 जून या 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस पार्टी अब नए मंत्रिमंडल और संगठनात्मक बदलावों की तैयारी में जुट गई है।
राज्यपाल ने मंजूर किया इस्तीफा
जानकारी के अनुसार, सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उस समय राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में मौजूद नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल सचिवालय को सौंपा था। बाद में बेंगलुरु लौटने के बाद राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार राज्यपाल इस इस्तीफे को स्वीकार करेंगे और यही हुआ।
डीके शिवकुमार के सीएम बनने का रास्ता साफ
सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। कांग्रेस के अंदर लंबे समय से सीएम पद को लेकर चर्चा चल रही थी। डीके शिवकुमार कई बार सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर चुके थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई कांग्रेस की बड़ी बैठक में राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व ने इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लिया। बैठक में यह तय किया गया कि पार्टी हाईकमान का निर्णय सभी नेताओं को मानना होगा।
कर्नाटक में बन सकते हैं 4 डिप्टी सीएम
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए चार उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की भी तैयारी है। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया कैबिनेट के कई मंत्रियों को नई सरकार में जगह नहीं मिल सकती। कांग्रेस नेतृत्व राज्यसभा उम्मीदवारों, एमएलसी पदों और संगठन में बदलाव पर भी चर्चा कर रहा है।
सतीश जारकीहोली को मिला बड़ा प्रस्ताव
सूत्रों के मुताबिक, PWD मंत्री सतीश जारकीहोली को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी KPCC अध्यक्ष पद की पेशकश की गई है। उनसे कहा गया है कि वे या तो मंत्री पद रखें या फिर पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालें। हालांकि सतीश जारकीहोली ने इस प्रस्ताव पर तुरंत फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा है कि वे सिद्धारमैया से चर्चा करने के बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे।
सिद्धारमैया बोले- जनता की सेवा सबसे ऊपर
इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी पद, पैसा या संपत्ति के पीछे राजनीति नहीं की। सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने 50 साल राजनीति की है। मेरा राजनीतिक जीवन एक खुली किताब की तरह है। राज्य और जनता का हित हमेशा मेरे लिए सबसे ऊपर रहा है।” अब पूरे देश की नजर कर्नाटक में बनने वाली नई कांग्रेस सरकार और डीके शिवकुमार के नेतृत्व पर टिकी हुई है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!