ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
देशभर में पेपर लीक को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य और उनके हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मामलों में शामिल आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार (23 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
'युवाओं के भविष्य से बढ़कर कुछ नहीं'
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि देश के युवाओं की भलाई और उनका भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोहराया कि सरकार किसी भी स्थिति में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, ताकि मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके।
दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी लोग युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे व्यापक कदमों का हिस्सा है। सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना और युवाओं का भरोसा मजबूत करना है।
एनडीए बैठक में भी जताई थी चिंता
इससे पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक में भी प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक की घटनाओं को "घोर पाप" बताया था। उन्होंने कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकना केवल केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी राज्य सरकारों की भी समान जिम्मेदारी है।
किरण रिजिजू ने दी जानकारी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार पहले से ही ऐसे मामलों में सख्त कदम उठा रही है और आगे भी किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
राज्यों से सहयोग की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे को राजनीति से ऊपर बताते हुए सभी राज्य सरकारों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री के अनुसार, यदि सभी एजेंसियां और राज्य सरकारें बेहतर समन्वय के साथ काम करेंगी, तो भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सकेगी।
सरकार का संदेश साफ
पेपर लीक के बढ़ते मामलों और छात्रों की चिंता के बीच केंद्र सरकार का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का उद्देश्य ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करना और दोषियों को जल्द सजा दिलाना है। सरकार का कहना है कि युवाओं के भविष्य से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!