ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
पीएम नरेंद्र मोदी छह दिनों की अहम विदेश यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री पांच देशों — UAE , नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मजबूत करना है। पीएम मोदी इस दौरान कई बड़े विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे और व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
पहला पड़ाव UAE, ऊर्जा सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस
प्रधानमंत्री सबसे पहले अबू धाबी पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से होगी। इस दौरे में भारत और UAE के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और लोगों के आपसी संबंधों को लेकर अहम बातचीत होगी। सूत्रों के मुताबिक एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौते भी हो सकते हैं।
विदेश मंत्रालय के अनुसार UAE पिछले 25 वर्षों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है। इसके अलावा UAE में 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं, इसलिए यह दौरा वहां बसे भारतीय समुदाय के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नीदरलैंड्स में शाही परिवार और प्रधानमंत्री से मुलाकात
यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी नीदरलैंड्स जाएंगे। 2017 के बाद यह उनका दूसरा नीदरलैंड दौरा होगा। इस दौरान पीएम मोदी किंग विलेम-अलेक्जेंडर, क्वीन मैक्सिमा और प्रधानमंत्री रॉब जेटन से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और निवेश को लेकर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है।
स्वीडन में यूरोपीय उद्योग जगत से संवाद
तीसरे चरण में प्रधानमंत्री स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर जाएंगे। यहां उनकी मुलाकात स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन से होगी। दोनों नेता भारत-स्वीडन संबंधों की समीक्षा करेंगे और नए व्यापारिक अवसरों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी और स्वीडिश प्रधानमंत्री यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ इंडस्ट्री के लिए यूरोपीय राउंड टेबल को भी संबोधित करेंगे। यह यूरोप के बड़े उद्योगपतियों का प्रमुख मंच माना जाता है।
नॉर्वे में होगा भारत-नॉर्डिक समिट
इसके बाद पीएम मोदी नॉर्वे जाएंगे, जहां वह तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में नॉर्डिक देशों के साथ भारत के आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को लेकर चर्चा होगी। साथ ही कई द्विपक्षीय बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा।
इटली में खत्म होगी यात्रा
प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचेंगे। यहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से होगी। भारत और इटली के बीच रक्षा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर इस दौरान अहम बातचीत होने की उम्मीद है।
भारत की वैश्विक रणनीति के लिए अहम दौरा
विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत की वैश्विक रणनीति और आर्थिक साझेदारियों को नई मजबूती देने वाली साबित हो सकती है। खासतौर पर ऊर्जा सुरक्षा, निवेश और यूरोपीय देशों के साथ सहयोग को लेकर यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!