बिहार की सियासत में गरमी: राहुल गांधी पर बीजेपी का वार, तेजस्वी को लेकर उठे सवाल
राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस मानने से सवाल टाल दिया। बीजेपी ने राहुल को "अहंकारी" बताया और कांग्रेस-राजद गठबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
बिहार की सियासत में गरमी: राहुल गांधी पर बीजेपी का वार, तेजस्वी को लेकर उठे सवाल
  • Category: राजनीति

बिहार की राजनीति इन दिनों फिर गरमा गई है। मामला है महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे का। दरअसल रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जब मीडिया ने यह सीधा सवाल पूछा कि क्या तेजस्वी यादव गठबंधन की ओर से सीएम फेस होंगे, तो उन्होंने जवाब देने से कन्नी काट ली। इसी बात को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला और उन्हें "अहंकारी" तक कह डाला।

 

राहुल गांधी का जवाब

 

बता दें, अररिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से यह पूछा कि आखिर कांग्रेस ने अब तक तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित किया, तो राहुल का जवाब बड़ा गोलमोल रहा। उन्होंने कहा— “इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल आपसी सम्मान और सहयोग की भावना से बिना किसी तनाव के साथ काम कर रहे हैं। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और अच्छे नतीजे लाएंगे।”

 

यानी, उन्होंने सीधा-सीधा यह कहने से बचा लिया कि तेजस्वी महागठबंधन का चेहरा होंगे या नहीं। दिलचस्प बात यह रही कि इस दौरान तेजस्वी यादव खुद राहुल गांधी के बगल में ही बैठे थे।

 

बीजेपी का पलटवार

 

अब राहुल के इस रुख पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला। पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा— “बिहार में कांग्रेस का अस्तित्व पूरी तरह राजद पर टिका है। अगर राजद गठबंधन तोड़ दे, तो कांग्रेस शायद सभी सीटों पर उम्मीदवार भी खड़ा न कर पाए।" मालवीय ने आगे कहा कि राहुल गांधी का "अहंकार" देखिए— जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी सीएम फेस होंगे या नहीं, तो उन्होंने साफ-साफ जवाब देने से इंकार कर दिया।

 

"तेजस्वी बने हुए हैं राहुल के पीछे-पीछे"

 

बीजेपी नेताओं ने राहुल और तेजस्वी के रिश्ते को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राहुल गांधी के पीछे-पीछे ऐसे घूम रहे हैं जैसे कोई नौकर अपने मालिक के पीछे चलता है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि बिहार की जनता यह सब देख रही है और समझ भी रही है।

 

पार्टी नेताओं के मुताबिक, कांग्रेस और राजद के बीच का यह गठबंधन सिर्फ और सिर्फ सत्ता के लालच पर टिका हुआ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ही वह "गोंद" है, जो दोनों पार्टियों को आपस में जोड़े हुए है।

 

समीकरण पर उठ रहे सवाल

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी के रवैये ने महागठबंधन के भीतर की असहजता को और उजागर कर दिया है। एक तरफ तेजस्वी यादव ने हाल ही में बयान देकर यह तक कह दिया था कि लोकसभा चुनावों के बाद राहुल गांधी को प्रधानमंत्रीबनना चाहिए। दूसरी तरफ, राहुल कांग्रेस की ओर से तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करने से बचते दिख रहे हैं। यह स्थिति महागठबंधन के अंदर नेतृत्व संकट की ओर इशारा करती है। खासकर तब, जब बिहार की राजनीति में आरजेडी की ताकत कांग्रेस से कहीं ज्यादा है।

 

बहरहाल, अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या महागठबंधन खुले तौर पर तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करता है या फिर कांग्रेस इस सवाल से यूं ही बचती रहेगी। फिलहाल इतना तय है कि बीजेपी इस मुद्दे को चुनावी हथियार की तरह इस्तेमाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।


Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!