ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की आने वाली किताब को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर लिखा। राहुल गांधी ने अपनी मां की जिंदगी के मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी के निधन के बाद सोनिया गांधी ने जिस तरह हर चुनौती का सामना किया, उसे उन्होंने बेहद करीब से देखा है।
मां की किताब को लेकर राहुल ने कही दिल की बात
राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी और गर्व है कि उनकी मां की कहानी अब उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो उन्हें प्यार और सम्मान देते हैं। राहुल ने लिखा कि सोनिया गांधी हमेशा अपने निजी जीवन को निजी रखना पसंद करती रही हैं। ऐसे में अपनी जिंदगी की कहानी दुनिया के सामने रखना उनके लिए आसान नहीं रहा होगा।
‘प्रियंका और मैं ही जानते हैं आपने किन हालातों का सामना किया’
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में अपनी बहन प्रियंका गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केवल वह और प्रियंका ही जानते हैं कि राजीव गांधी के जाने के बाद उनकी मां की जिंदगी कितनी मुश्किल रही। राहुल ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 35 साल से ज्यादा समय में सोनिया गांधी को जिंदगी की हर चुनौती का सामना साहस और गरिमा के साथ करते देखा है। उनके इस संदेश में मां के लिए सम्मान के साथ-साथ उस दौर की भावनाएं भी दिखाई दीं, जिससे गांधी परिवार गुजरा।
‘पापा ऊपर से अपनी खूबसूरत सोनिया को देखकर गर्व करते होंगे’
राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राहुल गांधी ने अपने पिता को भी याद किया। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उन्हें लगता है कि उनके पिता आज ऊपर से मुस्कुराते हुए अपनी ‘खूबसूरत सोनिया’ को गर्व से देख रहे होंगे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह 1984 में देश के प्रधानमंत्री बने और 1989 तक इस पद पर रहे। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।
पिता की सीख को बताया अपनी ताकत
राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा और हर नागरिक के लिए न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार जैसी उनकी सीख आज भी उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पिता की यादें उन्हें हिम्मत देती हैं और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
10 नवंबर को प्रकाशित होगी सोनिया गांधी की किताब
सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को प्रकाशित होने वाली है। किताब को लेकर राहुल गांधी की भावुक पोस्ट के बाद यह चर्चा में आ गई है। राहुल की पोस्ट में राजनीति से ज्यादा एक बेटे की अपने माता-पिता के लिए भावनाएं नजर आईं। खासतौर पर सोनिया गांधी के संघर्ष और राजीव गांधी की यादों को लेकर लिखी गई उनकी बातें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!