ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत के साथ TVK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
ड्राइवर के बेटे की बड़ी जीत
इस चुनाव की सबसे खास बात रही विरुगंबक्कम विधानसभा सीट, जहां विजय के निजी ड्राइवर के बेटे आर सबरीनाथन ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने डीएमके के मौजूदा विधायक एएमवी प्रभाकर राजा को 27,086 वोटों के बड़े अंतर से हराया। जीत के बाद सबरीनाथन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बदलाव की शुरुआत है और जनता ने नया विकल्प चुना है। उनकी जीत को आम लोगों के सपनों की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
विजय का शानदार प्रदर्शन
टीवीके प्रमुख विजय ने भी चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पेरम्बूर सीट से 53,715 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इसके अलावा तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) सीट पर भी उन्होंने जीत दर्ज की। उनकी लोकप्रियता और जनता के साथ जुड़ाव इस चुनाव में साफ नजर आया। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय ने अपनी पहचान को मजबूत जनसमर्थन में बदल दिया है।
DMK और AIADMK को झटका
इस चुनाव में पारंपरिक पार्टियों को बड़ा झटका लगा है। डीएमके को सिर्फ 59 सीटों पर जीत मिली, जबकि AIADMK 47 सीटों तक सिमट गई। कांग्रेस को भी केवल 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी अपनी सीट कोलाथुर में हार का सामना करना पड़ा, जहां TVK के वीएस बाबू ने उन्हें हराया।
राजनीति में नए युग की शुरुआत
विजय की इस जीत को तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। लंबे समय से राज्य में DMK और AIADMK का दबदबा रहा है, लेकिन अब पहली बार यह परंपरा टूटती नजर आ रही है। यह बदलाव जून 1977 के बाद पहली बार देखने को मिल रहा है, जब राज्य में गैर-द्रविड़ दल की मजबूत सरकार बनने की संभावना है।
दिग्गजों की श्रेणी में विजय
इन चुनाव नतीजों के बाद विजय अब उन बड़े नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने फिल्मी करियर से राजनीति में सफलता हासिल की। उनका नाम अब एनटी रामाराव, एमजी रामचंद्रन और जे जयललिता जैसे दिग्गजों के साथ लिया जा रहा है।
तमिलनाडु चुनाव 2026 के नतीजे यह साफ दिखाते हैं कि जनता बदलाव चाहती है। TVK की जीत न केवल एक राजनीतिक सफलता है, बल्कि यह जनता के भरोसे और नए विकल्प की तलाश का भी प्रतीक है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि विजय अपनी इस जीत को किस तरह से शासन में बदलते हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!