ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। रविवार रात शहर कोतवाली में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे जिले को झकझोर दिया। 25 साल की एक महिला रेसलर ने इंस्पेक्टर के चैंबर में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। युवती इंसाफ की मांग करते-करते थक चुकी थी और आखिरकार इस कदर टूट गई कि उसने अपनी जान देने की कोशिश कर दी।
क्या हुआ था रात 10:45 बजे?
घटना रात करीब 10:45 बजे की है। महिला रेसलर थाने आई और आरोपी फौजी की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। जब पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसने पहले से लाए पेट्रोल को अपने ऊपर छिड़क दिया और आग लगा ली। आग लगते ही वह चीखने-चिल्लाने लगी और चैंबर में इधर-उधर भागने लगी। इस दौरान कमरे के पर्दों में भी आग फैल गई और थाने में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत काबू पाया और आग बुझाई। युवती को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
प्रेम से शुरू हुआ विवाद
तीन साल पहले सरस्वती विद्या मंदिर में युवती की मुलाकात बिजनौर के रहने वाले फौजी सौरभ से हुई थी। दोनों करीब आए और सौरभ ने शादी का वादा किया। लेकिन बाद में वह मुकर गया। युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज कराई। पुलिस ने पहले सबूत न मिलने की वजह से अंतिम रिपोर्ट (FR) लगा दी थी, लेकिन युवती ने दोबारा शिकायत की। इस बार पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। हालांकि, सौरभ ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है, जिसकी वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। यही बात युवती को बार-बार परेशान कर रही थी।
परिवार की पृष्ठभूमि
युवती ने M.Sc तक पढ़ाई की है और रेसलिंग भी करती है। उसके पिता होमगार्ड थे, जो कुछ साल पहले डीएम आवास पर हुए गोलीकांड में मारे गए थे। उसके बाद मां ने दूसरी शादी नरेश कुमार से कर ली। युवती का एक छोटा भाई भी है। रविवार दोपहर वह अपनी मां के साथ थाने आई थी। शाम को समझाकर भेज दिया गया, लेकिन रात को फिर लौट आई और गिरफ्तारी की मांग करने लगी।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा और एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अमर सिंह राठौर को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि युवती को उसका सौतेला पिता नरेश कुमार ही तेल की बोतल लेकर आया था। इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
सोचने वाली बात
यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है। यह सिस्टम की उस नाकामी को दिखाती है जहां पीड़ित महिला को बार-बार थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं और इंसाफ न मिलने पर वह खुद को आग के हवाले कर देती है। आशा है कि प्रशासन इस मामले में जल्द सख्त कार्रवाई करेगा और युवती को उचित इलाज के साथ न्याय भी मिलेगा।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!