ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों शादी की अंगूठियां पहने नजर आ रहे हैं। रोनाल्डो और जॉर्जिना ने तस्वीर के साथ बेहद छोटा लेकिन खास कैप्शन लिखा—“C Love G”, यानी Cristiano Love Georgina.
कैस्केस में हुआ प्राइवेट वेडिंग समारोह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के पास स्थित तटीय शहर कैस्केस में हुआ। रोनाल्डो और जॉर्जिना ने शादी को बेहद निजी रखा और इसमें परिवार के करीबी लोग शामिल हुए। इस खास मौके पर रोनाल्डो के पांचों बच्चे भी मौजूद रहे। रोनाल्डो के परिवार में 16 वर्षीय क्रिस्टियानो जूनियर, 9 वर्षीय जुड़वां ईवा मारिया और माटेओ, 8 वर्षीय अलाना और 4 वर्षीय बेला शामिल हैं।
2016 में हुई थी पहली मुलाकात
रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी। उस समय जॉर्जिना Gucci के एक स्टोर में काम करती थीं। रोनाल्डो ने उन्हें पहली बार वहीं देखा था। जॉर्जिना ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली मुलाकात को ‘लव एट फर्स्ट साइट’ बताया था। उन्होंने कहा था कि रोनाल्डो को पहली बार देखने पर उन्हें एक अलग तरह की ऊर्जा और शांति महसूस हुई थी, जैसे दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हों। इसके बाद दोनों का रिश्ता लगातार मजबूत होता गया और अब करीब एक दशक बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।
शादी की खबर से पहले भी मचा था भ्रम
रोनाल्डो की शादी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। यहां तक कि एक दूसरी शादी के दौरान लोगों को कुछ समय के लिए भ्रम हो गया था कि रोनाल्डो की ही शादी हो रही है। इसके बाद बड़ी संख्या में फैंस वहां पहुंच गए थे। लेकिन अब रोनाल्डो और जॉर्जिना ने खुद शादी की तस्वीर शेयर कर इस रिश्ते को नए मुकाम पर पहुंचने की पुष्टि कर दी है।
लगभग एक दशक का रिश्ता हुआ शादी में तब्दील
2016 में शुरू हुई रोनाल्डो और जॉर्जिना की प्रेम कहानी अब शादी के रिश्ते में बदल चुकी है। दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और अपने बच्चों के साथ पारिवारिक जिंदगी बिता रहे थे। रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!