ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में होगी, जबकि 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी।
CM योगी को दिया शादी का न्योता
शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी का न्योता दिया। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन में क्रिकेट, फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
मसूरी में होंगी शादी की रस्में
कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र कपिल देव पांडेय के अनुसार शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू होंगी। इस दिन हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को कुलदीप और वंशिका सात फेरे लेंगे। शादी के तीन दिन बाद 17 मार्च को लखनऊ के प्रसिद्ध होटल सेंट्रम लखनऊ में भव्य रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।
पहले नवंबर 2025 में तय थी शादी
दरअसल, कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में तय हुई थी। लेकिन उस समय क्रिकेट शेड्यूल और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों की वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अब टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा
हाल ही में हुए ICC Men's T20 World Cup 2026 में कुलदीप यादव भारतीय टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक मुकाबला खेला था, जिसमें उन्होंने 14 रन देकर एक विकेट लिया था। कुलदीप को दुनिया के बेहतरीन “चाइनामैन” स्पिन गेंदबाजों में गिना जाता है।
कुलदीप का शानदार क्रिकेट करियर
31 साल के कुलदीप यादव ने अब तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 191 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 22.50 की औसत और 4.84 की इकॉनमी रेट से 365 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 9 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा भी किया है।
बचपन की दोस्ती से शुरू हुई लव स्टोरी
कुलदीप और वंशिका की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। वंशिका सिंह कानपुर के श्याम नगर इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में काम करते हैं। कुलदीप का घर कानपुर के लाल बंगला इलाके में है और दोनों के घरों के बीच सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
2025 में हुई थी सगाई
कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। इस समारोह में कई करीबी दोस्त और क्रिकेटर शामिल हुए थे। इस दौरान रिंकू सिंह और प्रिय सरोज भी मौजूद रहे थे।
वंशिका को बताया था खास
कुलदीप यादव ने 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि उनकी जीवनसाथी ऐसी होनी चाहिए जो परिवार को समझे और उसे संभाल सके। वंशिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह उनके लिए बहुत खास हैं और उनका रिश्ता काफी पुराना है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!