मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट की अफवाहों को किया खारिज, बोले- जब तक जुनून है खेलता रहूंगा
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर बड़ा बयान दिया। शमी ने कहा कि जब तक उनमें जुनून और प्रेरणा है, वह क्रिकेट खेलते रहेंगे। उन्होंने 2027 वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी साझा किया।
 मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट की अफवाहों को किया खारिज, बोले- जब तक जुनून है खेलता रहूंगा
  • Category: खेल

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी रिटायरमेंट की खबरों पर बड़ा बयान दिया है। 34 साल के शमी ने साफ कर दिया है कि उनका क्रिकेट से मोहभंग नहीं हुआ है और जब तक उनके अंदर खेल के प्रति जुनून और प्रेरणा है, तब तक वह मैदान पर डटे रहेंगे। दरअसल हाल ही में उन्हें इंग्लैंड में होने वाली एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी और 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप 2025 की टीम में जगह नहीं मिली, जिसके बाद यह अफवाहें तेज हो गई थीं कि वह क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

 मोहम्मद शमी का तीखा जवाब

 जिसके बाद शमी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में इन चर्चाओं पर तीखा जवाब देते हुए कहा, “अगर किसी को मुझसे दिक्कत है, तो सामने आकर कहे। मेरे रिटायर होने से किसकी जिंदगी आसान हो जाएगी? मैं किसी की जिंदगी में बोझ क्यों बनूं कि तुम्हें मुझसे रिटायरमेंट चाहिए? जिस दिन मुझे लगेगा कि अब मजा नहीं रहा, उस दिन मैं खुद मैदान छोड़ दूंगा। आप मुझे मत चुनो, मत खिलाओ, फर्क नहीं पड़ता। लेकिन मैं मेहनत करता रहूंगा।

 घरेलू क्रिकेट खेलने का भी इरादा

 शमी ने यह भी साफ किया कि अगर उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका नहीं मिला, तो वह घरेलू क्रिकेट में खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा, “रिटायरमेंट तब लिया जाता है, जब खिलाड़ी थक चुका हो या सुबह उठकर खेलने का मन करे। लेकिन मेरे लिए अभी वो समय नहीं आया है। आप चाहें तो मैं सुबह 5 बजे उठकर भी तैयार हो जाऊंगा।"

 

उनका कहना है कि क्रिकेट उनका पैशन है और वह किसी भी स्तर पर खेलते रहेंगे। यही नहीं, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका सबसे बड़ा सपना वनडे वर्ल्ड कप जीतना है। 2023 वर्ल्ड कप को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भारत बहुत करीब पहुंचा था लेकिन किस्मत साथ नहीं दे पाई। शमी ने कहा, “मेरा सपना अभी अधूरा है। मैं चाहता हूं कि 2027 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा बनूं और देश के लिए ट्रॉफी जीतूं।

 फिटनेस पर जोर

 आपको बता दें, हाल के दिनों में चोटों से जूझने के बावजूद शमी ने अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दिया है। उन्होंने पिछले दो महीनों में जमकर ट्रेनिंग की है। शमी ने बताया कि उन्होंने वजन कम किया, गेंदबाजी की लय वापस पाई और लंबे स्पेल डालने की तैयारी की। इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग पर भी काम किया। उनके मुताबिक, “मेरा फोकस फिटनेस और निरंतरता पर है। मैं खुद को हर दिन बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं।

 क्रिकेट से अब भी प्यार

 शमी ने साफ कहा कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ खेल नहीं बल्कि एक जुनून है।जब तक मुझे क्रिकेट से प्यार है, मैं खेलता रहूंगा। जिस दिन यह जुनून खत्म होगा, मैं खुद को अलविदा कह दूंगा। तब तक मैं लड़ता रहूंगा और भारतीय क्रिकेट को अपना सब कुछ दूंगा।

 करियर और उपलब्धियां

 बता दें, मोहम्मद शमी का अब तक का करियर शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वह आखिरी बार 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट में शमी ने 5 मैचों में 9 विकेट लिए थे। हालांकि उनकी गेंदबाजी थोड़ी महंगी रही और उन्होंने प्रति ओवर 5.68 रन दिए।

 

बहरहाल, मोहम्मद शमी का यह बयान साफ दर्शाता है कि वह अभी रिटायरमेंट से काफी दूर हैं। उनका फोकस अब भी फिटनेस, मेहनत और टीम इंडिया की सफलता पर है। उनकी जिद और जुनून फैंस को उम्मीद देता है कि 2027 वर्ल्ड कप में शमी भारतीय टीम का अहम हिस्सा होंगे।

 

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1d ago
Elvish Yadav Snake Venom Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या अब पुलिस फंसेगी? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 2d ago
Varanasi: गंगा में 'नॉनवेज इफ्तारी' पर बवाल! 14 गिरफ्तार, देखिए काशी का सबसे बड़ा विवाद #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 4d ago
काबुल पर Pakistani Airstrikes, Taliban की जवाबी फायर: क्या South Asia एक और युद्ध के मुहाने पर है?
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Rahul का बड़ा दांव: Kanshi Ram को Bharat Ratna? BJP भड़की!
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Iran डर गया! US का खतरनाक Merops एंटी-ड्रोन मिडिल ईस्ट में | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 8d ago
Israel ने North Korea Embassy पर हमला किया? Viral Video का बड़ा Fact Check
YouTube Video
Newsest | 9d ago
Assassination Attempt on Farooq Abdullah? जम्मू की शादी में गोली, Security Lapse पर बहस
YouTube Video
Newsest | 9d ago
Dubai Airport Drone Attack: ईरान-इजरायल जंग का असर दुबई तक | भारतीय घायल | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 16d ago
क्या कुर्दों के सहारे ईरान का तख्तापलट करेगा अमेरिका? | Geopolitical Analysis
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Sonia Gandhi ने पूछा- क्या हम विश्वगुरु का धर्म भूल गए? #americairan #israelnews
YouTube Video
Newsest | 19d ago
सबसे बड़ा पावर स्विच! Iran का फ़्यूचर अराफ़ी के हाथ में! #newsesthindi #irancrisis
YouTube Video
Newsest | 19d ago
Khamenei मारे गए, अब Iran में कौन हुकूमत करेगा? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 22d ago
जब पत्नी MLA ने CM पति को विधानसभा में घेरा! Conrad Sangmas Epic Reply
YouTube Video
Newsest | 23d ago
NCERT किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन | ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर से क्यों भड़का कोर्ट?
YouTube Video
Newsest | 23d ago
PM Modi और F-22 Raptor विमानों की Israel में एंट्री। खौफ की कहानी! #newsesthindi