डायमंड लीग फाइनल में चमक बिखेरेंगे नीरज चोपड़ा: ज्यूरिख में गोल्डन थ्रो का इंतजार
स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2025 फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जो 27 और 28 अगस्त को ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में आयोजित होगा।
डायमंड लीग फाइनल में चमक बिखेरेंगे नीरज चोपड़ा: ज्यूरिख में गोल्डन थ्रो का इंतजार
  • Category: खेल

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े एथलेटिक्स मंच पर अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि नीरज इस महीने के अंत में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा लेंगे। ज्यूरिख में 27 और 28 अगस्त को यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आयोजित होगा।

 

15 अंक के साथ क्वालिफाई

 

आपको बता दें की, डायमंड लीग में पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले नीरज ने 15 अंक जुटाकर फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किया। नियमों के अनुसार, पूरे सीजन में सर्वाधिक अंक पाने वाले शीर्ष खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाते हैं। और नीरज ने लगातार स्थिर और दमदार थ्रो के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।

 

नई चुनौती

 

बता दें, टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने और वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद नीरज अब ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल पर नज़र गड़ाए हुए हैं। वही ज्यूरिख का यह मुकाबला उनके मौजूदा फॉर्म की परख करेगा और उनके एथलेटिक सफर में नया सुनहरा पड़ाव बना सकता है।

 

AFI की पुष्टि

 

वही AFI के अधिकारी ने कहा, “नीरज चोपड़ा पूरी तरह फिट हैं और उन्होंने फाइनल में भाग लेने की सहमति दी है। यह भारत के लिए गर्व का पल होगा जब दुनिया के बेहतरीन जेवलिन थ्रोअर के बीच नीरज एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।”

 

ज्यूरिख में कड़ा मुकाबला

 

जानकारी के लिए आपको बता दें, ज्यूरिख में होने वाले इस फाइनल में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स और चेक रिपब्लिक के याकुब वाडलेज जैसे खिलाड़ी भी मैदान में होंगे। यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि सभी खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिए गौरव हासिल करने के मकसद से मैदान में उतरेंगे।

 

भारतीय खेलों के लिए बड़ा मौका

 

नीरज चोपड़ा की भागीदारी न केवल उनके व्यक्तिगत करियर बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी ऐतिहासिक है। डायमंड लीग जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लगातार भारतीय प्रतिनिधित्व यह साबित करता है कि अब भारत एथलेटिक्स की दुनिया में बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है।

 

नीरज का लक्ष्य

 

नीरज ने कई मौकों पर कहा है कि उनका लक्ष्य हमेशा स्थिर प्रदर्शन करना और खुद को नए स्तर पर चुनौती देना है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि “मेरे लिए हर प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है। डायमंड लीग फाइनल खास है क्योंकि यहां दुनिया के बेस्ट एथलीट्स के बीच अपनी क्षमता साबित करनी होती है।”

 

बहरहाल अब नीरज के हर थ्रो पर देश की निगाहें टिकी रहती हैं। ज्यूरिख फाइनल में भी भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि नीरज एक बार फिर गोल्डन थ्रो से देश का सिर गर्व से ऊंचा करें।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!