ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। इस खास पल की जानकारी खुद पृथ्वी शॉ ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की। पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं और एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर पूरी जिंदगी की साझेदारी तक, वह मेरी परफेक्ट पारी है। #JustEngaged.” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने दोनों को बधाइयों से भर दिया।
सगाई की तस्वीरों में दिखी शानदार जोड़ी
सगाई की तस्वीरों में पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आकृति पृथ्वी शॉ को अंगूठी पहनाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस खास मौके पर पृथ्वी शॉ ने पारंपरिक शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रहे थे।
वहीं आकृति अग्रवाल ने लाल और गोल्डन रंग का शानदार लहंगा-चोली पहना हुआ था, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।
सेलेब्स और फैंस ने दी शुभकामनाएं
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई की खबर सामने आने के बाद कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। सिंगर स्टेबिन बेन, अभिनेता सिद्धांत कपूर और भारतीय क्रिकेटर राहुल चहार समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। फैंस भी इस खबर से काफी खुश हैं और दोनों की तस्वीरों पर लगातार प्यार भरे संदेश लिख रहे हैं।
क्रिकेट करियर में शानदार शुरुआत
पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताकर सुर्खियां बटोरी थीं। उसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में शानदार शतक जड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
हाल ही में 2025 में उन्होंने मुंबई की टीम छोड़कर महाराष्ट्र की घरेलू टीम जॉइन की और बूची बाबू टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में शतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
आकृति अग्रवाल एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था। उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। आकृति ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के रूप में की थी। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर व्लॉग, शॉर्ट वीडियो और फोटोशूट के जरिए उन्होंने बड़ी लोकप्रियता हासिल की। उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब चैनल पर 90 हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
हाल ही में आकृति तेलुगु फिल्म ‘ट्रिमुखा’ में नजर आई थीं, जो 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ सनी लियोनी, योगेश कल्ले और आदित्य श्रीवास्तव भी दिखाई दिए थे। पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई की खबर से फैंस काफी खुश हैं और अब सभी को उनके जल्द शादी करने का इंतजार है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!