ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का सफर खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर क्रिकेट फैंस का टॉक्सिक चेहरा देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। टीम सिर्फ 1 अंक से क्वालिफाई करने से चूक गई।लेकिन इस हार के बाद निशाने पर सिर्फ खिलाड़ी नहीं आए, बल्कि कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
पुराने वीडियो को लेकर शुरू हुई ट्रोलिंग
दरअसल कुछ समय पहले श्रेष्ठा अय्यर ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर एक मजाकिया बैंटर रील बनाई थी। पंजाब के बाहर होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उसी पुराने वीडियो को फिर से वायरल करना शुरू कर दिया। इसके बाद श्रेष्ठा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां, गालियां और ऑनलाइन धमकियां दी जाने लगीं। कई लोगों ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे।
श्रेष्ठा अय्यर ने वीडियो जारी कर सुनाया दर्द
लगातार ट्रोलिंग और धमकियों से परेशान होकर श्रेष्ठा अय्यर ने इंस्टाग्राम पर दो पार्ट में वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि उनकी रील सिर्फ मजाक और मनोरंजन के लिए थी, किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं। उन्होंने कहा, “मैं हर क्रिकेटर का सम्मान करती हूं क्योंकि मेरा अपना भाई भी क्रिकेटर है। उस वीडियो का मकसद सिर्फ हल्का-फुल्का मजाक था, न कि किसी के खिलाफ नफरत फैलाना।”
“मेरे ऑफिस और परिवार को परेशान किया जा रहा”
श्रेष्ठा वीडियो में भावुक नजर आईं। उन्होंने खुलासा किया कि ट्रोलर्स अब उनके परिवार, ऑफिस और सहकर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “लोग मेरे ऑफिस में फोन कर रहे हैं। मेरे कलीग्स, स्टूडेंट्स और परिवार वालों को गालियां दी जा रही हैं। उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।” उन्होंने ट्रोलर्स से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को उनसे नाराजगी है तो वह सिर्फ उन्हें टारगेट करें, लेकिन उनके परिवार और काम से जुड़े लोगों को परेशान न करें।
“भाई जीते या हारे, मैं हमेशा साथ रहूंगी”
श्रेष्ठा अय्यर ने साफ कहा कि वे अपने भाई श्रेयस अय्यर के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा, “श्रेयस जीते या हारे, मैं हमेशा उसके साथ हूं और उसकी सफलता का जश्न मनाऊंगी।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनके समर्थन में भी सामने आए हैं।
क्रिकेट फैनडम का टॉक्सिक चेहरा फिर आया सामने
यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर के परिवार को सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो। भारत में क्रिकेट को लेकर जुनून कई बार व्यक्तिगत हमलों में बदल जाता है। खराब प्रदर्शन या टीम की हार के बाद खिलाड़ियों के परिवारों को निशाना बनाना अब आम होता जा रहा है। इससे पहले भी कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के परिवार ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियों का शिकार हो चुके हैं।
मनोरंजन से नफरत तक पहुंचा मामला
आईपीएल के दौरान फ्रेंचाइजी और फैंस के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक आम बात है। लेकिन कई बार यही मजाक नफरत और व्यक्तिगत हमलों में बदल जाता है। श्रेष्ठा अय्यर का मामला भी इसी बात की याद दिलाता है कि खेल का रोमांच और फैन वॉर एक सीमा तक ही ठीक है, लेकिन किसी खिलाड़ी या उसके परिवार को मानसिक रूप से परेशान करना गलत है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!