ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अब खतरे से बाहर हैं। सिडनी के अस्पताल में भर्ती अय्यर को ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है और उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनकी निगरानी के लिए टीम डॉक्टर को वहीं तैनात किया है, ताकि उनकी रिकवरी की बारीकी से देखरेख की जा सके। अगले कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।
कैसे लगी थी श्रेयस अय्यर को चोट
25 अक्टूबर को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान यह हादसा हुआ। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 33वें ओवर में जब हर्षित राणा गेंदबाजी कर रहे थे, उस समय एलेक्स कैरी ने एक इनसाइड-आउट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में गई और श्रेयस अय्यर ने बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार कैच लपका।
लेकिन कैच पकड़ने के बाद अय्यर का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। इसी दौरान उनकी बाईं पसली में गंभीर चोट लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट के बाद अंदरूनी रक्तस्राव (Internal Bleeding) शुरू हो गया, जिसकी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
स्प्लीन में चोट, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी
BCCI ने बताया कि स्कैन रिपोर्ट में पता चला कि अय्यर की स्प्लीन (तिल्ली) में चोट लगी है। यह शरीर का वह अंग है जो खून को फिल्टर करने और संक्रमण से बचाने का काम करता है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और उन्हें कम से कम एक सप्ताह तक अस्पताल में रहना होगा।
भारतीय टीम के डॉक्टर भी अगले कुछ दिन सिडनी में ही अय्यर के साथ रहेंगे, ताकि उनकी रिकवरी का रोजाना अपडेट लिया जा सके। अय्यर के माता-पिता का वीज़ा भी करवाया जा रहा है ताकि वे जल्द उनसे मिलने ऑस्ट्रेलिया पहुंच सकें।
स्प्लीन इंजरी कितनी खतरनाक होती है?
हार्वर्ड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर राम उपाध्याय के मुताबिक, स्प्लीन की चोट काफी संवेदनशील और जटिल होती है। उन्होंने बताया कि यह चोट बाहर से दिखाई नहीं देती, लेकिन अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण तेज दर्द, चक्कर और लो ब्लड प्रेशर जैसे लक्षण दिखते हैं।
इलाज की प्रक्रिया में पहले दवाइयों और बेड रेस्ट से टिश्यू को रिकवर करने की कोशिश की जाती है। अगर स्थिति में सुधार नहीं होता, तो सर्जरी की जरूरत पड़ती है। गंभीर स्थिति में स्प्लीन को निकालना पड़ सकता है, लेकिन ऐसा करने पर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
अभी टीम इंडिया से बाहर रहेंगे अय्यर
31 वर्षीय अय्यर फिलहाल भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर BCCI पूरी तरह सतर्क है। मेडिकल टीम का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ होने में थोड़ा वक्त लेंगे। इस कारण उनकी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की टाइमलाइन फिलहाल तय नहीं की जा सकती।
फैंस और साथी खिलाड़ी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। क्रिकेट जगत में उम्मीद है कि श्रेयस जल्द ही मैदान पर उसी जुनून और आत्मविश्वास के साथ वापसी करेंगे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!