अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक MS Dhoni को ICC हॉल ऑफ फेम (ICC Hall of Fame) में शामिल कर क्रिकेट फैंस को गर्वित होने का मौका दिया है।ये ऐतिहासिक सम्मान धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर और क्रिकेट में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें दिया गया है।आपको बता दें, कि ये समारोह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 से ठीक दो दिन पहले लंदन में आयोजित किया गया, जहां धोनी के साथ मैथ्यू हेडन, ग्रीम स्मिथ, डेनियल विटोरी और हाशिम आमला सहित कुल 7 खिलाड़ियों को ये सम्मान दिया गया।धोनी अब ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।5 साल बाद मिला इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा सम्मानगौरतलब है कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, उनका आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। संन्यास के करीब 5 साल बाद उन्हें ये प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।आज धोनी को पूरी दुनिया में उनकी शांत कप्तानी और रणनीतिक सूझबूझ के लिए जाना जाता है। उन्हें 'कैप्टन कूल' कहा जाता है।3 ICC ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तानधोनी की कप्तानी में भारत ने 3 बड़ी ICC ट्रॉफियां भी जीतीं:2007 टी20 वर्ल्ड कप2011 वनडे वर्ल्ड कप2013 चैंपियंस ट्रॉफीइसके अलावा उन्होंने भारत को 2010 और 2016 एशिया कप जीताया और 2008 और 2009 में ‘ICC प्लेयर ऑफ द ईयर’ (ICC Player of the Year) का खिताब भी जीता।2004 में किया डेब्यू, 2007 में बने कप्तानधोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।3 साल बाद ही 2007 में उन्हें भारत की कप्तानी सौंपी गई। पहले ही ICC टूर्नामेंट में उन्होंने भारत को चैंपियन बना दिया।कहना गलत नहीं होगा, कि उन्होंने हर फॉर्मेट में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, फिर चाहे वो टेस्ट में नंबर 1 टीम बनना हो या विदेशी सरजमीं पर ऐतिहासिक जीत।पहले भी 10 भारतीय क्रिकेट दिग्गजों को मिल चुका है हाल ऑफ फेमऐसा पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय क्रीकेटर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) हॉल ऑफ फेम की उपाधि दे रहा है।उनसे पहले, 10 और भी भारतीयों को मिल चुका है ICC हॉल ऑफ फेम। इनमें शामिल हैं:नीतू डेविडडायना एडुलजीसचिन तेंदुलकरवीनू मांकड़राहुल द्रविड़अनिल कुंबलेकपिल देवबिशन सिंह बेदीसुनील गावस्करवीरेंद्र सहवागआप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ। Comments (0) Post Comment