ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के अचानक निधन से पूरा यादव परिवार सदमे में है। 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव की मौत की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर सैफई और इटावा तक शोक की लहर फैल गई। भाई के निधन के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने गहरा दुख जताया।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर प्रतीक यादव की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि।” अखिलेश का यह छोटा लेकिन भावुक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक लगातार प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
KGMU पहुंचे अखिलेश यादव
जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचे, जहां उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाना है। वहीं, समाजवादी पार्टी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भी अपने सभी राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। परिवार इस समय गहरे दुख में है।
इटावा और सैफई में पसरा सन्नाटा
प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद यादव परिवार के पैतृक गांव सैफई और इटावा में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद परिवार को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। कई लोगों ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को लोग अब उनके बेटों के जरिए याद करते थे, लेकिन छोटे बेटे की अचानक मौत ने सभी को अंदर तक झकझोर दिया है।
अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
लखनऊ के सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर डीसी पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। उनके साथ परिवार के कुछ करीबी लोग मौजूद थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। हालांकि, मौत की असली वजह को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
राजनीति से दूर रहे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। हालांकि, यादव परिवार के बाकी सदस्यों की तरह उन्होंने कभी सक्रिय राजनीति में कदम नहीं रखा। वे फिटनेस, बिजनेस और अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते थे। उन्हें बॉडी बिल्डिंग और लग्जरी कारों का भी काफी शौक था।
अपर्णा यादव से रिश्तों को लेकर भी रहे चर्चा में
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। इसी साल जनवरी में प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर तलाक का संकेत देकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी। हाल ही में अपर्णा यादव ने परिवार के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
परिवार के लिए बड़ा झटका
प्रतीक यादव का अचानक निधन सिर्फ यादव परिवार ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए भी एक बड़ा भावनात्मक झटका माना जा रहा है। भले ही वे राजनीति से दूर रहे, लेकिन मुलायम सिंह यादव के बेटे होने की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहे। अब उनके निधन के बाद पूरा परिवार गहरे दुख और शोक में डूबा हुआ है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!