ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के रूढ़ा धमरूआ गांव में एक IPS अधिकारी की 95 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद घर से सोने के गहने भी गायब मिले हैं। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
IPS अधिकारी की मां घर में अकेली रहती थीं
मृतका की पहचान इंद्रावती के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 95 वर्ष बताई जा रही है। पति के निधन के बाद वह गांव स्थित अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके बेटे आशुतोष मिश्रा IPS अधिकारी हैं और लखनऊ में पुलिस भवन कल्याण में SP पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार को इंद्रावती घर में चारपाई पर मृत मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। इसके बाद IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा भी गांव पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और डकैती का मामला दर्ज कराया।
घर से गहने गायब, चोरी के बाद हत्या का शक
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घर से सोने की चेन, नोज पिन, झुमके और पायल गायब मिले हैं। हालांकि घर का बाकी सामान अस्त-व्यस्त नहीं पाया गया। ऐसे में परिवार को आशंका है कि शनिवार रात कुछ लोग चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए और गहने ले जाने से पहले बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मालीपुर थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला के मुताबिक, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले के दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है।
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर में एक IPS अधिकारी की मां की हत्या का दुखद समाचार सामने आया है और टिप्पणी की कि उत्तर प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है।अखिलेश यादव के इस बयान के बाद मामला राजनीतिक बहस का भी हिस्सा बन गया है। सपा नेताओं ने प्रदेश में अपराध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।
सपा नेता पवन पांडेय ने भी उठाए सवाल
सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भी घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार को ही इस तरह की घटना का सामना करना पड़े, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। फिलहाल पुलिस हत्या और चोरी के इस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बुजुर्ग महिला की मौत किस वजह से हुई और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल थे
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!