ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 दिसंबर, 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनकी योगदान और व्यक्तित्व की खूबियों पर प्रकाश डाला। सीएम योगी ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति को छह दशकों तक नई ऊंचाई दी और इसे मूल्यों व आदर्शों के साथ जोड़ा।
अटल जी: कवि, लेखक और दूरदर्शी नेता
सीएम ने कहा कि अटल जी केवल राजनेता नहीं थे, बल्कि कवि, लेखक, पत्रकार और दूरदर्शी राजनेता भी थे। उनकी कविताएं, विशेषकर ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा’, संकट में फंसे लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने देश की भलाई के लिए हमेशा दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ काम किया। ग्राम्य विकास, नगरीय कनेक्टिविटी और गरीब कल्याणकारी योजनाओं में उनका योगदान अद्वितीय रहा।
सीएम ने बताया कि अटल जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपने ‘अंत्योदय’ को साकार करने का संकल्प लिया और देश की राजनीतिक व्यवस्था में नई पहचान दी।
राजनीति में दूरदर्शिता
सीएम योगी ने कहा कि अटल जी ने विपक्षी दलों से हमेशा कहा, “भाजपा से लड़ो, भारत से नहीं।” यह उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण का उदाहरण है। अटल जी की कविता ‘मेरे प्रभु मुझे इतनी ऊंचाई कभी न देना, गैरों को गले न लगा सकूं, इतनी रुखाई कभी न देना’ हर भारतीय और उनके विचार परिवार के लिए प्रेरणा है।
‘अटल गीत गंगा कार्यक्रम’ का आयोजन
अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह की उपस्थिति में ‘अटल गीत गंगा कार्यक्रम’ को संबोधित किया। कार्यक्रम में ‘अटल महानायक’ पुस्तिका का विमोचन और प्रथम ई-बुक का लोकार्पण भी किया गया।
सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अटल जी के शताब्दी महोत्सव के अवसर पर सभी स्कूलों और कॉलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल: प्रधानमंत्री का लोकार्पण
सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। यह स्थल लखनऊ में स्थित है और इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65-65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से लोग उनके विचार और दर्शन को भी देख सकेंगे। सीएम ने बताया कि यह स्थल ओपन थिएटर की सुविधाओं के साथ तीन हजार लोगों के बैठने की क्षमता और दो लाख लोगों के लिए मैदान की व्यवस्था रखता है। चार हजार वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!