ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे उमाशंकर सिंह ने बुधवार शाम दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से लखनऊ लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए उन्हें उनके आवास पर रखा गया। इस दौरान BSP सुप्रीमो मायावती भी पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मायावती इस दौरान काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने विधायक के बेटे को सांत्वना देते हुए कहा कि पूरा BSP परिवार उनके साथ खड़ा है।
मायावती बोलीं- उमाशंकर सिंह मुझे अपनी बहन मानते थे
उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने भावुक होकर कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक भी था। उन्होंने कहा, "उमाशंकर सिंह मुझे अपनी सगी बहन की तरह मानते थे। रक्षाबंधन पर मैं लखनऊ में रहूं या दिल्ली में, वह हर साल मुझसे राखी बंधवाने आते थे।" मायावती ने कहा कि राजनीति में कई लोगों ने उनका साथ छोड़ा, लेकिन उमाशंकर सिंह ने कभी पार्टी से विश्वासघात नहीं किया। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह की ईमानदारी और निष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा।
बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का संकेत
मायावती ने उमाशंकर सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी को लेकर भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि अगर परिवार की इच्छा होगी तो उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा। उन्हें वही सम्मान और महत्व देने का प्रयास किया जाएगा, जो उमाशंकर सिंह को पार्टी में मिला था। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि उमाशंकर सिंह के बेटे प्रिंस युकेश उनकी राजनीतिक विरासत संभाल सकते हैं। हालांकि, प्रिंस युकेश अभी तक सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आए हैं।
लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन
55 वर्षीय उमाशंकर सिंह लंबे समय से ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के लिए वह अमेरिका भी गए थे, लेकिन बीमारी चौथे स्टेज तक पहुंच चुकी थी। उनका अंतिम संस्कार बलिया जिले के रसड़ा स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
तीन बार विधायक चुने गए थे उमाशंकर सिंह
उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने BSP के टिकट पर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी। पार्टी के अंदर उन्हें एक भरोसेमंद और वफादार नेता के तौर पर देखा जाता था। मायावती ने भी कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम किया।
परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा
उमाशंकर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी पुष्पा सिंह, बेटी यामिनी और बेटा प्रिंस युकेश हैं। उनकी बेटी यामिनी की शादी साल 2019 में हुई थी, जबकि बेटे प्रिंस युकेश की शादी 2024 में हुई। प्रिंस युकेश की पत्नी कनिका सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी हैं। इस शादी समारोह में भी मायावती शामिल हुई थीं।
राजनीतिक दलों ने जताया दुख
उमाशंकर सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।वहीं अखिलेश यादव ने भी दुख जताते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करे।
BSP के लिए बड़ा नुकसान
उमाशंकर सिंह के निधन से BSP को बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के इकलौते विधायक थे और पूर्वांचल क्षेत्र में पार्टी का प्रमुख चेहरा थे। उनकी संगठन क्षमता, क्षेत्र में पकड़ और मायावती के प्रति उनकी निष्ठा को पार्टी में हमेशा याद किया जाएगा। अब नजर इस बात पर होगी कि BSP उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी को किस तरह आगे बढ़ाती है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!