प्रयागराज दौरे पर सीएम योगी का बड़ा संदेश: कानून व्यवस्था, विकास और गंगा एक्सप्रेसवे पर फोकस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज दौरे में 452 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कानून व्यवस्था, गंगा एक्सप्रेसवे और सुशासन को लेकर बड़ा बयान दिया।
प्रयागराज दौरे पर सीएम योगी का बड़ा संदेश: कानून व्यवस्था, विकास और गंगा एक्सप्रेसवे पर फोकस
  • Category: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन- को लेकर बड़ा संदेश दिया। प्रयागराज नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 452 करोड़ रुपये की 200 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और तेजी से हो रहे विकास कार्यों को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।


कानून व्यवस्था पर सीएम योगी का सख्त संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब बेटियां और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने बेटियों या व्यापारियों को परेशान करने की कोशिश की तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। 


सीएम योगी ने कहा कि नौ साल पहले प्रयागराज में माफियागीरी, गुंडागर्दी और आतंक का माहौल था, लेकिन अब शहर पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत कर प्रयागराज को अपराध और माफिया मुक्त शहर बनाने का काम किया है।


विकास परियोजनाओं को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। सीएम योगी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद प्रयागराज से दिल्ली तक की यात्रा करीब सात घंटे में पूरी की जा सकेगी। इसके साथ ही प्रदेश में औद्योगिक गलियारों का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।


उन्होंने शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी पर फोरलेन ब्रिज बनाए जाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रयागराज में कई बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे और विकास कार्य बिना रुके जारी रहेंगे।


महर्षि भरद्वाज आश्रम का किया जिक्र

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले महर्षि भरद्वाज आश्रम तक पर अवैध कब्जे की स्थिति थी। उन्होंने कहा कि महर्षि भरद्वाज दुनिया के पहले कुलपति माने जाते हैं और भगवान श्रीराम भी उनके दर्शन के लिए प्रयागराज आए थे। 


सीएम ने कहा कि अब डबल इंजन सरकार में आश्रम को कब्जा मुक्त कर उसका भव्य विकास कराया गया है। इसके साथ ही प्रयागराज नगर निगम की 161 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत का भी जीर्णोद्धार कराया गया है, जबकि उसके हैरिटेज स्वरूप को बरकरार रखा गया है।


गंगा आरती और मंदिर दर्शन में हुए शामिल

प्रयागराज दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा आरती में भी शामिल हुए और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्वतंत्र देव सिंह, मेयर, स्थानीय विधायक और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!