ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। शायान मसूद ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। सपा में शामिल होने के बाद शायान मसूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव के समर्थन में एक गाना भी शेयर किया। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने ससुर इमरान मसूद की राजनीतिक सोच से भी खुलकर असहमति जताई।
‘इमरान मसूद की विचारधारा से सहमत नहीं हूं’
शायान मसूद ने कहा कि वह इमरान मसूद की विचारधारा से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराना है तो बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा। उनका आरोप है कि इमरान मसूद लगातार अखिलेश यादव पर हमला कर रहे हैं। शायान ने कहा कि अगर अखिलेश यादव बीजेपी के खिलाफ मुख्य लड़ाई लड़ रहे हैं और कोई उन्हीं पर हमला करता है, तो इससे बीजेपी को फायदा पहुंचता है। शायान ने कहा, “मेरे और उनके वैचारिक मतभेद हैं, इसलिए मैंने उनका साथ छोड़कर अखिलेश यादव का हाथ थामा है।”
‘बीजेपी को हराना है तो अखिलेश को मजबूत करना होगा’
शायान मसूद ने कहा कि उनका सीधा एजेंडा बीजेपी को हराना और कथित तौर पर सांप्रदायिक ताकतों को रोकना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी का लक्ष्य बीजेपी को सत्ता से दूर करना है तो उसे उस राजनीतिक ताकत को मजबूत करना चाहिए, जो बीजेपी के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने इमरान मसूद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका पूरा फोकस सिर्फ अखिलेश यादव पर हमला करने पर है। शायान ने दावा किया कि एक तरफ बीजेपी को हराने की बात की जा रही है और दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से ही लड़ाई लड़ी जा रही है।
PDA को लेकर भी किया बड़ा दावा
सपा में शामिल होने के बाद शायान मसूद ने पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और लोगों के बीच PDA की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है। उनका कहना है कि प्रदेश के लोगों में बदलाव को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को इसका फायदा मिल सकता है।
अखिलेश यादव से की मुलाकात
समाजवादी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया कि सहारनपुर के शादान मसूद, शायान मसूद और उनके साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद सभी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। शायान मसूद का कांग्रेस छोड़कर सपा में जाना सहारनपुर की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने पार्टी बदलने के साथ ही अपने ससुर इमरान मसूद की राजनीतिक रणनीति से सार्वजनिक तौर पर दूरी बना ली है। अब देखना होगा कि शायान मसूद की सपा में नई राजनीतिक पारी आने वाले समय में किस तरह आगे बढ़ती है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!