ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
लखनऊ के अलीगंज स्थित सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद अब जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) मंगलवार से मामले की जांच शुरू करेगा। संभावना है कि टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की पड़ताल करेगी और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
घटनास्थल का करेगी निरीक्षण
सूत्रों के मुताबिक, SIT सबसे पहले आग लगने वाली इमारत का निरीक्षण करेगी। जांच टीम यह पता लगाएगी कि आग कैसे लगी, सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं और इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है। हालांकि टीम के निरीक्षण का समय अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है।
LDA ने भी बनाई जांच समिति
सिर्फ SIT ही नहीं, बल्कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने भी इस मामले की जांच के लिए अलग समिति गठित की है। यह समिति भी घटनास्थल का निरीक्षण कर भवन निर्माण, नक्शा स्वीकृति और सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। सोमवार देर रात तक घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर तैनात रहीं।
15 लोगों के साथ कई बेजुबान जानवरों की भी गई जान
सोमवार दोपहर लगी भीषण आग में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई पालतू कुत्ते और बिल्लियां भी आग की चपेट में आकर मारे गए। घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।
पीड़ितों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस में देर रात तक मृतकों के परिजन अपने प्रियजनों के शवों का इंतजार करते रहे। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल तैनात रहा।पीड़ित परिवारों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने शहर में नियमों के विपरीत चल रहे कोचिंग संस्थानों और अन्य व्यावसायिक भवनों की भी व्यापक जांच कराने की मांग उठाई है।
मुख्यमंत्री योगी ने रद्द किए कार्यक्रम
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार के अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्हें हाथरस में 548 करोड़ रुपये की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना था। इसके अलावा आगरा में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित थी, जिसे स्थगित कर दिया गया।
NHRC में भी पहुंचा मामला
लखनऊ अग्निकांड का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। नोएडा निवासी और पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने आयोग में शिकायत दर्ज कर देशभर के कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच कराने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। आयोग ने शिकायत स्वीकार करते हुए इसे डायरी संख्या 14383/IN/2026 के तहत दर्ज कर लिया है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
प्रशासन का कहना है कि SIT और अन्य जांच समितियों की रिपोर्ट आने के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा नियमों की समीक्षा भी की जाएगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!