ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आने वाले चुनावों को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को फिर से सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी प्रमुख मायावती ने 21 राज्यों को तीन सेक्टर में बांटा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जिम्मेदारी मायावती ने अपने पास रखी है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर इन दोनों राज्यों का दौरा कर संगठन की स्थिति देखने की बात भी कही है।
वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी
सेक्टर-1 और सेक्टर-2 में शामिल 19 राज्यों की जिम्मेदारी चार वरिष्ठ नेताओं को दी गई है। सेक्टर-1 में 10 राज्यों की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और केंद्रीय सेक्टर प्रभारी सुरेश राव को दी गई है। वहीं सेक्टर-2 के नौ राज्यों की जिम्मेदारी पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम और पूर्व विधायक अतर सिंह राव को सौंपी गई है।
बारिश प्रभावित लोगों की मदद के निर्देश
मायावती ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां देने के साथ भारी बारिश, आंधी और तूफान से प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राहत के नाम पर किसी से चंदा नहीं लिया जाए। कार्यकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार प्रभावित लोगों की मदद करें। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय प्रभारी ईशान आनंद को भी प्रभावित इलाकों में भेजने की बात कही गई है।
2027 चुनाव से पहले संगठन पर जोर
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले BSP का संगठन मजबूत करना पार्टी के लिए एक अहम काम है। मायावती ने संगठन में कई बदलाव किए हैं और अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को राष्ट्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। नए सेक्टर और जिम्मेदारियों के जरिए पार्टी अलग-अलग राज्यों में संगठन को सक्रिय करने की कोशिश कर रही है। आने वाले महीनों में इन नेताओं की गतिविधियां और राज्य स्तर पर पार्टी की तैयारियां और बढ़ सकती हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!