ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों को दफ्तर आवंटित कर दिए गए हैं। राजधानी लखनऊ में बापू भवन और मुख्य भवन में मंत्रियों के कार्यालय तय होने के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। हालांकि, अब भी सभी की नजरें विभागों के बंटवारे पर टिकी हुई हैं। राज्य सरकार की ओर से नए मंत्रियों के लिए आवास आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही सभी मंत्रियों को उनके सरकारी आवास भी मिल जाएंगे।
भूपेंद्र चौधरी को मिला मुख्य भवन में कार्यालय
कैबिनेट मंत्री बनाए गए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को मुख्य भवन की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 81-C आवंटित किया गया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय समेत बाकी राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को बापू भवन में कार्यालय दिए गए हैं। दफ्तर आवंटन के बाद मंत्रियों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नए मंत्रियों के आवास पर जश्न का माहौल
कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों के घरों और कैंप कार्यालयों पर बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, सोमेद्र तोमर और अजीत पाल के आवासों पर समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। राजनीतिक कार्यकर्ता फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ अपने नेताओं को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देने पहुंचे।
भूपेंद्र चौधरी से मिले मनोज पांडेय
मंत्री बनने के बाद बीजेपी नेता मनोज पांडेय भूपेंद्र चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई। भूपेंद्र चौधरी ने मनोज पांडेय को मंत्री बनने की बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कई अन्य नेताओं और विधायकों ने भी नए मंत्रियों से मुलाकात की।
सोमेद्र तोमर के कैंप कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए डॉ. सोमेद्र तोमर के गौतमपल्ली स्थित कैंप कार्यालय में भी दिनभर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य और मांट विधानसभा से विधायक राजेश चौधरी भी उनसे मिलने पहुंचे। इसके अलावा नए राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने भी सोमेद्र तोमर से मुलाकात की। वहीं, सुरेंद्र दिलेर के आवास पर भी उनके विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
आवास आवंटन की प्रक्रिया तेज
राज्य संपत्ति विभाग ने नए मंत्रियों के आवास आवंटन की फाइल वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यालय को भेज दी है। फिलहाल मंत्री भूपेंद्र चौधरी, सोमेद्र तोमर और अजीत पाल के पास पहले से मंत्री आवास उपलब्ध हैं। बाकी मंत्रियों को जल्द ही नए सरकारी आवास मिलने की संभावना है।
अब विभागों के बंटवारे पर नजर
कैबिनेट विस्तार के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा विभागों के बंटवारे को लेकर हो रही है। सोमवार देर शाम तक विभागों का अंतिम फैसला सामने नहीं आ सका। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि नए मंत्रियों के साथ-साथ कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी, बागपत और दिल्ली दौरे पर रहे। वहीं मंगलवार को उन्हें असम में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है। माना जा रहा है कि उनके लौटने के बाद विभागों का बंटवारा किया जा सकता है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!