ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन सियासी माहौल अभी से गर्म होने लगा है। इस बीच सोशल मीडिया पर अचानक एक नए नाम ने लोगों का ध्यान खींच लिया — “Cockroach Janata Party” यानी CJP। शुरुआत में इसे सिर्फ सोशल मीडिया का मजाक माना जा रहा था, लेकिन अब यह चर्चा यूपी की राजनीति तक पहुंच चुकी है। इस पूरे मामले को और हवा तब मिली जब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक cryptic पोस्ट करते हुए लिखा — “BJP vs CJP”। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के मतलब निकालने शुरू कर दिए।
अब्बास अंसारी के बयान ने बढ़ाई चर्चा
इसी बीच मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने भी इस मुद्दे पर मजाकिया अंदाज में ऐसा बयान दे दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। दरअसल, जब मऊ में पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह 2027 का चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि “एक कॉकरोच पार्टी इस समय काफी चर्चा में है, क्यों ना उसे ही ज्वाइन कर लूं। कोई मुझे वहां ले चले, अगर कार्यालय खुल गया हो तो ज्वाइन भी करवा दे।” उनका यह बयान सुनते ही वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा पड़े। लेकिन इसके बाद उन्होंने जो कहा, उसने इस मजाक को राजनीतिक संकेत में बदल दिया।
अखिलेश यादव का नाम लेकर दिया बड़ा इशारा
अब्बास अंसारी ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की तरफ देखते हुए कहा कि “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कह रहे थे कि ज्वाइन कर लो।” हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की बात नहीं कही, लेकिन उनके बयान को सपा के साथ नजदीकी और भविष्य की राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अब्बास अंसारी ने मजाक के जरिए यह संकेत देने की कोशिश की है कि वह आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ नजर आ सकते हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा मामला
“Cockroach Janata Party” अब सिर्फ एक मजाक नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर इसके नाम से मीम्स, पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे बीजेपी और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक व्यंग्य बता रहे हैं, तो कुछ इसे 2027 चुनाव से पहले नई रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं।
सपा की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं
हालांकि अब्बास अंसारी के बयान के बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जरूर तेज हो गई है कि आने वाले समय में यूपी की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!