गाज़ियाबाद: बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती पर किया चाकू से हमला
गाज़ियाबाद के कविनगर में बैंक कर्मचारी बनकर घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया। पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत।
गाज़ियाबाद: बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती पर किया चाकू से हमला
  • Category: गाज़ियाबाद

गाज़ियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र की पॉश न्यू कविनगर कॉलोनी में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बाइक पर सवार दो बदमाश एक बुजुर्ग दंपती के घर लूट की नीयत से घुसे और खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर बातचीत करने लगे। आरोपियों ने पेंशन और बैंक से जुड़े कामकाज का हवाला देकर 72 वर्षीय नरेंद्र कुमार शर्मा से बातचीत शुरू की। यह सब एक सोची-समझी योजना के तहत किया गया था।

 

पानी मांगने के बहाने घर में घुसे हमलावर

 

बातचीत के दौरान एक बदमाश ने पानी मांगा, जिसके बाद नरेंद्र शर्मा की पत्नी मधु शर्मा रसोई में पानी लेने चली गईं। तभी दूसरा आरोपी नरेंद्र शर्मा से बात करने के बहाने घर के अंदर तक पहुंच गया। जैसे ही दोनों पति-पत्नी एक साथ आए, आरोपियों ने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।

 

दंपती ने किया विरोध, बदमाशों ने किए कई चाकू वार

 

हमले के दौरान मधु शर्मा ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और बदमाशों से भिड़ गईं। यह देख आरोपियों ने उनके गले, कान और मुंह पर कई चाकू वार किए। जब नरेंद्र शर्मा ने पत्नी को बचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उनके गले और आंख पर भी चाकू से हमला कर दिया। देखते ही देखते पूरा कमरा खून से भर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक दोनों आरोपी अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो चुके थे।

 

परिवार के सदस्य विदेश और मुरादनगर में रहते हैं

 

न्यू कविनगर F/E 14 में रहने वाले नरेंद्र शर्मा डीटीसी से रिटायर्ड हैं। वह अपनी पत्नी मधु शर्मा के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। उनका बेटा विदेश में अपनी फैमिली के साथ रहता है, जबकि उनकी बेटी मुरादनगर स्थित ससुराल में रहती है। उस समय घर में केवल बुजुर्ग दंपती ही मौजूद थे।

 

गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती

 

घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दंपती को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां नरेंद्र शर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। मधु शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हैं। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस पर रात में गश्त न करने और कॉलोनी में सीसीटीवी न लगवाने को लेकर नाराज़गी भी जताई।

 

लूट नहीं, हमला: 15 दिन पहले घर में हुआ था मरम्मत का काम

 

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है और यह घटना लूट का मामला नहीं लगती। जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले दंपती के घर में कुछ काम करवाया गया था। पुलिस उन प्लंबर या मजदूरों की भी जांच कर रही है, जो हाल ही में घर में आए थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 13h ago
सबसे बड़ा पावर स्विच! Iran का फ़्यूचर अराफ़ी के हाथ में! #newsesthindi #irancrisis
YouTube Video
Newsest | 15h ago
Khamenei मारे गए, अब Iran में कौन हुकूमत करेगा? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 3d ago
जब पत्नी MLA ने CM पति को विधानसभा में घेरा! Conrad Sangmas Epic Reply
YouTube Video
Newsest | 4d ago
NCERT किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन | ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर से क्यों भड़का कोर्ट?
YouTube Video
Newsest | 5d ago
PM Modi और F-22 Raptor विमानों की Israel में एंट्री। खौफ की कहानी! #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 5d ago
US Trade Deal किसानों के दिल में तीर” Rahul gandhi का Modi सरकार पर जुबानी हमला | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 5d ago
भारत के नक्शे पर केरल की जगह लिखा जाएगा ये नाम? | Kerala To keralam | #politics #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 6d ago
27 साल बाद चुनाव आयोग की बैठक: क्या बनेगी वन वोटर लिस्ट? | ECI Meeting | One Voter List | #shortnews
YouTube Video
Newsest | 14d ago
UP 2027: ओवैसी का गेम प्लान, 143 सीटों का समीकरण और विपक्ष की मुश्किलें
YouTube Video
Newsest | 28d ago
Pakistan ने India के खिलाफ Match बॉयकॉट किया! ICC का बड़ा ऐलान और भविष्य पर सवाल |T20 World Cup 2026
YouTube Video
Newsest | 33d ago
अजित पवार विमान हादसा: 4 बड़े खुलासे! क्या यह महज़ एक दुर्घटना थी? | Ajit Pawar Crash Investigation
YouTube Video
Newsest | 33d ago
आसमान से गिरा सियासी सितारा: बारामती की मिट्टी में 'दादा' का आख़िरी सलाम | Ajit Pawar | Baramati
YouTube Video
Newsest | 34d ago
UGC New Rule 2026: Campus में अब जातिवाद पर सीधा प्रहार! | Equity Squad? | Explainer
YouTube Video
Newsest | 35d ago
77वां गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर भारत का "विनाशक" अवतार! | Republic Day 2026
YouTube Video
Newsest | 38d ago
Judge Vibhanshu Sudhir का तबादला ? संभल हिंसा और Anuj Chaudhary | Akhilesh Yadav | UP Police