ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के दौरान टिकट और कॉम्प्लिमेंट्री पास की कालाबाजारी का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस पूरे नेटवर्क को संगठित अपराध मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गैर-जमानती धारा 111 जोड़ दी है।अब तक इस मामले में लगी सभी धाराएं जमानती थीं, लेकिन धारा 111 जुड़ने के बाद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस का मानना है कि टिकट ब्लैक मार्केटिंग कोई छोटा अपराध नहीं बल्कि संगठित तरीके से चलाया जा रहा नेटवर्क है।
कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा?
क्राइम ब्रांच के मुताबिक 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए IPL मैच से पहले दिल्ली गेट इलाके में कार्रवाई की गई थी।पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास टिकटों की कालाबाजारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मुकीम (35), गुफरान उर्फ साजिद (36) और मोहम्मद फैसल (38) के रूप में हुई। इनके पास से कुल 54 टिकट और कॉम्प्लिमेंट्री पास बरामद किए गए, जिनमें 33 पास पर साफ तौर पर “NOT FOR SALE” लिखा हुआ था।
शुरुआती जांच में क्या सामने आया?
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे IPL के शुरुआती मैचों से ही टिकट ब्लैक कर रहे थे। पुलिस के अनुसार यह धंधा 4 अप्रैल से लगातार चल रहा था।तीनों आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें कॉम्प्लिमेंट्री पास और टिकट पेट्रोल पंप मैनेजर पंकज यादव से मिले थे। इसके बाद पुलिस ने 11 मई को पंकज यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, तीनों मुख्य आरोपियों को 23 मई को अदालत से जमानत मिल चुकी है।
DDCA से भी मांगा गया जवाब
इस पूरे मामले में दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने DDCA को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। अब DDCA ने अपना जवाब जमा कर दिया है, जिसकी जांच और विश्लेषण पुलिस कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉम्प्लिमेंट्री पास आखिर किस चैनल से बाहर पहुंचे और क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है।
कौन-कौन सी धाराएं लगाई गईं?
इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराएं लगाई हैं।
धारा 316(2) – आपराधिक विश्वासघात
अगर किसी व्यक्ति को भरोसे के साथ कोई चीज सौंपी गई हो और उसका गलत इस्तेमाल किया जाए, तो इस धारा के तहत कार्रवाई होती है। इसमें पांच साल तक की सजा हो सकती है।
धारा 318(2) – साधारण धोखाधड़ी
जानबूझकर धोखा देकर पैसा कमाने के मामले में यह धारा लगाई जाती है। इसमें अधिकतम तीन साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
धारा 319 – भेष धारण कर धोखाधड़ी
किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण कर धोखा देने पर यह धारा लागू होती है। इसमें पांच साल तक की सजा हो सकती है।
धारा 61(2) – आपराधिक साजिश
जब किसी अपराध में कई लोग मिलकर साजिश रचते हैं, तब यह धारा लगाई जाती है।
धारा 111 – संगठित अपराध
यह सबसे गंभीर धारा मानी जा रही है। किसी गैंग या संगठित नेटवर्क का हिस्सा बनकर अपराध करने पर पांच साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और पांच लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है।
टिकट ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त संदेश
दिल्ली पुलिस का यह कदम IPL जैसे बड़े आयोजनों में टिकटों की कालाबाजारी पर सख्त संदेश माना जा रहा है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि खेल आयोजनों में ब्लैक मार्केटिंग से आम दर्शकों को भारी परेशानी होती है और इससे पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!