ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी साइन के साथ गुरुग्राम पहुंचे, जहां दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान रजिस्ट्रार ऑफिस में उनके कुछ करीबी लोग भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में शिखर धवन हमेशा की तरह बेहद कूल अंदाज में नजर आए। उन्होंने डार्क ब्लू टी-शर्ट और सनग्लासेस पहन रखे थे, जबकि सोफी लाइट स्काई ब्लू टॉप में दिखाई दीं।
रजिस्ट्रार ऑफिस में दिखा हल्का-फुल्का मजाक
मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर साइन करते समय वहां का माहौल काफी हल्का और खुशहाल नजर आया। जैसे ही सोफी दस्तावेजों पर साइन कर रही थीं, पीछे खड़े एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में कहा — “पंडित का फोटो आ रहा है या नहीं?” इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और माहौल खुशनुमा हो गया। शादी की औपचारिकताओं के बाद शिखर ने वहां मौजूद कुछ लोगों से बातचीत भी की।
जनवरी में हुई थी सगाई
शिखर धवन और सोफी साइन ने इसी साल 12 जनवरी को सगाई की थी। इसके बाद 21 फरवरी को दोनों ने दिल्ली-NCR में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली थी। उस समय भारतीय क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल ने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह “मौजां ही मौजां” गाने पर डांस करते दिखाई दिए थे। शादी के बाद शिखर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि दोनों अब जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला कर चुके हैं।
गुरुग्राम में खरीदा 69 करोड़ का आलीशान घर
शिखर धवन ने हाल ही में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित DLF के अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट “द डाहलियास” में करीब 69 करोड़ रुपए का शानदार अपार्टमेंट खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट लगभग 6,040 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें निजी एलिवेटर और पांच कार पार्किंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। इस प्रॉपर्टी पर उन्होंने करीब 4 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई थी।
कौन हैं सोफी साइन?
सोफी साइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह पहले UAE में नौकरी करती थीं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी Northern Trust Corporation में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) के पद पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने आयरलैंड के Limerick Institute of Technology से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। सोफी कई बार शिखर धवन के मजेदार इंस्टाग्राम वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। IPL के दौरान भी वह पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती दिखाई दी थीं।
पहले आयशा मुखर्जी से हुई थी शादी
शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी। दोनों ने 2011 में शादी की थी, लेकिन अक्टूबर 2023 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां थीं।
नई जिंदगी की नई शुरुआत
क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद शिखर धवन अब अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। सोफी साइन के साथ उनकी नई शुरुआत को लेकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। गुरुग्राम में हुई मैरिज रजिस्ट्रेशन की तस्वीरें और वीडियो अब तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस “गब्बर” के इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!