ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जो कहानी सामने आई है, वो किसी वेब सीरीज़ से कम नहीं लगती।
शादी के महज पांचवें दिन यानी 16 मई को उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने प्रेमी और दोस्तों संग मिलकर राजा की हत्या की खौफनाक साजिश रच दी। 23 मई को सुनसान पहाड़ी इलाके में राजा को कुल्हाड़ी से मार दिया गया।
5 दिन की दुल्हन, 20 लाख की डील और विधवा बनने का वादा
सोनम रघुवंशी की शादी राजा से 11 मई को हुई थी। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस मासूम दिखने वाली दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा था।
उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह से कहा, 'राजा को खत्म कर देते हैं। मैं विधवा बन जाऊंगी, फिर शादी कर लेंगे। पापा भी मान जाएंगे।' राजा के खून का सौदा 20 लाख में हुआ।
गुवाहाटी से मंगवाया डाव, लोकेशन भी सोनम ने ही भेजी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जिस कुल्हाड़ी से राजा की हत्या हुई, वह गुवाहाटी से ऑनलाइन ऑर्डर की गई थी। घटना से पहले आरोपी सोनम के होमस्टे से महज 1 किमी दूर होटल में रुके हुए थे।
लोकेशन उन्हें खुद सोनम भेज रही थी। सब कुछ बेहद ठंडे दिमाग से, बिल्कुल फिल्मी अंदाज में प्लान किया गया था।
चीखते ही बरसा वार, हत्या के बाद दी नकद रकम
23 मई को सोनम ने फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान पहाड़ी इलाके में ले जाकर एक जाल में फंसा दिया। जब तीन युवक राजा से आगे बढ़े, तब सोनम ने चिल्लाकर कहा, 'मार दो इसे।'
इतना सुनते ही आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। उसी वक्त राजा के पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर हत्यारों को दिए गए और 20 लाख का वादा भी दोहराया गया।
थक गए थे हत्यारे, सोनम ने कहा, 'मारना ही पड़ेगा'
पुलिस पूछताछ में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया। हत्यारे पहाड़ी पर चढ़ते-चढ़ते थक गए थे, और पीछे हटने की सोच रहे थे।
तब सोनम ने कहा, '20 लाख दूंगी लेकिन मारना पड़ेगा।' यानी हत्यारों की थकावट भी इस कातिल महिला के इरादे को डिगा नहीं सकी।
कत्ल के बाद फरारी और मोबाइल का तोड़-फोड़
राजा की हत्या के बाद सोनम ने गजब की सूझबूझ दिखाई। शिलॉन्ग से गुवाहाटी, फिर ट्रेन से वाराणसी होते हुए गाजीपुर तक की यात्रा में उसने अपने मोबाइल तोड़ दिए ताकि पुलिस उसे ट्रेस न कर सके।
लेकिन कैमरे, कॉल डिटेल्स और टेक्नोलॉजी की नज़र से कोई नहीं बच पाया।
प्रेमी की गिरफ्तारी और फिर ढाबे से सरेंडर
सोनम खुद को बहुत चालाक समझ रही थी, लेकिन पुलिस की पकड़ उससे तेज निकली। CCTV फुटेज और कॉल ट्रेसिंग ने सब खोल दिया।
जैसे ही सोनम को पता चला कि उसका प्रेमी राज कुशवाह पकड़ा गया है, उसके होश उड़ गए।
डर के मारे वह यूपी के एक ढाबे में जा पहुंची और वहीं से पुलिस को बुलाकर सरेंडर कर दिया।
आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!