'हाउसफुल 5' वाले डबल क्लाइमैक्स का जोश नया नहीं है, ये फिल्म पहले ही ये काम कर चुकी है
'हाउसफुल 5' वाले डबल क्लाइमैक्स का जोश नया नहीं है, ये फिल्म पहले ही ये काम कर चुकी है
  • Category: सामान्य ज्ञान

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ को लेकर माहौल गर्म है, लेकिन फिल्म के डबल क्लाइमैक्स को लेकर जो दावा किया गया, वो थोड़ा गोलमाल निकला।

असल में ये खेल 1998 में ही खेला जा चुका है, और तब शाहरुख खान की एंट्री भी लगभग फाइनल हो गई थी। अभी सबको बेसब्री से इंतजार है 'हाउसफुल 5' का, जो 6 जून को रिलीज हो रही है।

फिल्म के 2 क्लाइमैक्स होने की बात नाडियाडवाला ने खुद कन्फर्म की है, और बोले कि ये अपने आप में पहली बार हो रहा है।

लेकिन बॉस, साउथ वालों ने ये काम पहले ही कर दिया था, और तगड़े स्टाइल में किया था।


साल 1998 में आई थी 'हरिकृष्णन', डबल हीरो, डबल एंडिंग और डबल धमाका

मलयालम सिनेमा की मिस्ट्री कॉमेडी ‘हरिकृष्णन’ में दो दिग्गज सुपरस्टार्स, मोहनलाल और ममूटी एक साथ थे।

फिल्म का प्लॉट कुछ ऐसा था कि दोनों हीरो एक ही लड़की (जूही चावला) को पसंद करते हैं, अब इसका एंडिंग क्या होगा? बस यहीं पर आया मास्टरस्ट्रोक!


मेकर्स ने बनाया दो एंडिंग वाला प्लान

पहले क्लाइमैक्स में जूही ने मोहनलाल को चुना। दूसरे वर्जन में वो ममूटी के साथ नजर आईं।

मतलब जिस एरिया में जो सुपरस्टार ज्यादा पॉपुलर था, वहां वही क्लाइमैक्स दिखाया गया, ताकि फैंस को लगे कि उनका हीरो जीत गया।


शाहरुख मान जाते, तो तीसरा क्लाइमैक्स भी बन चुका होता

मेकर्स ने तीसरे क्लाइमैक्स का भी आइडिया निकाला था, जिसमें शाहरुख खान का कैमियो होना था।

प्लान था कि SRK अचानक एंड में आते और कहते, "चलो हटो तुम दोनों, जूही मेरी है!" (मतलब वो जूही के पुराने लव इंटरेस्ट का रोल करते)

पर यह डील लास्ट मोमेंट पर टेक्निकल वजहों से कैंसिल हो गई, वरना ‘हरिकृष्णन’ 3 एंडिंग वाली इंडिया की पहली फिल्म बन जाती।


फिल्म का कलेक्शन भी था शानदार

2.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 5.6 लाख कमा लिए थे और कुछ ही दिनों में बजट वसूल कर लिया था।

जूही चावला, इनोसेंट, शमिली, नेदुमुदी वेणु जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा थे, और पूरे मलयालम सिनेमा में इस मूवी ने तगड़ा धमाल किया था।


'हाउसफुल 5' का डबल एंडिंग फार्मूला चलेगा या नहीं?

एक तरफ अक्षय कुमार की कॉमेडी, दूसरी तरफ दो अलग-अलग कातिल, तो आइडिया तो तगड़ा है, लेकिन क्या ऑडियंस इसे पसंद करेगी?

वैसे ट्रेंड तो साफ है, जब दो क्लाइमैक्स हों, तो फैंस भी दो गुना खुश होते हैं। हो सकता है आगे आने वाली फिल्मों में भी यही फार्मूला चले।

कुल मिलाकर डबल क्लाइमैक्स का फॉर्मूला नया नहीं है, लेकिन आज भी काम का है, बस उस टाइम SRK आ जाते, तो कहानी ही बदल जाती।

आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

SEARCH
LATEST NEWS
  • भारत के इतने नाम क्यों हैं? जम्बूद्वीप से इंडिया तक पूरी कहानी

    Jan 13, 2026

    Read More
    भारत के इतने नाम क्यों हैं? जम्बूद्वीप से इंडिया तक पूरी कहानी
  • गाजियाबाद एनकाउंटर: 2 हत्यारे बदमाश पैर में गोली लगी

    Jan 13, 2026

    Read More
    गाजियाबाद एनकाउंटर: 2 हत्यारे बदमाश पैर में गोली लगी
  • बॉलीवुड PR गेम का काला चेहरा: तापसी ने दिखाया आईना

    Jan 13, 2026

    Read More
    बॉलीवुड PR गेम का काला चेहरा: तापसी ने दिखाया आईना
  • दिल्ली कोर्ट ने साइबर फ्रॉड के 3 आरोपीयों की जमानत ठुकराई

    Jan 13, 2026

    Read More
    दिल्ली कोर्ट ने साइबर फ्रॉड के 3 आरोपीयों की जमानत ठुकराई
  • देवकीनंदन ठाकुर का AMU पर बयान: तिलक न लगे तो टोपी भी बंद

    Jan 13, 2026

    Read More
    देवकीनंदन ठाकुर का AMU पर बयान: तिलक न लगे तो टोपी भी बंद
  • अकबरुद्दीन ओवैसी ने अजित पवार को ललकारा: हम मालिक हैं, किरायेदार नहीं

    Jan 13, 2026

    Read More
    अकबरुद्दीन ओवैसी ने अजित पवार को ललकारा: हम मालिक हैं, किरायेदार नहीं
Related To this topic

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार
YouTube Video
Newsest | 1h ago
पाकिस्तान में फंसे BSF जवान पूर्णव साव: प्रेग्नेंट पत्नी की चीख, सरकार से मांगी मदद!‪@newsesthindi‬
YouTube Video
Newsest | 1h ago
क्या सच में सरकार ने पेगासस से जासूसी कराई ! सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 1h ago
क्या सच में सरकार ने पेगासस से जासूसी कराई ! सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 1h ago
"One Missile vs Fifty"? Pahalgam हमले पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी। | Newsest | In Hindi
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack: कब और कैसे भारत लेगा बदला? | Newsest | In Hindi|
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | आतंकियों ने नाम पूछकर सिर में मारी गोली | Newsest Hindih |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की दो बड़ी खबरें Newsest के साथ | @newsesthindih |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
देश की 10 बड़ी ताज़ा खबरें | Top 10 Breaking Newsh |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की पांच बड़ी खबरें Newsest के साथ |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की ताज़ा तीन खबरे|
YouTube Video
Newsest | 1h ago
महाकुंभ 2025 के रहस्य | Thakur Jaiveer Singh |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Kancha Gachibowli उजड़ा! | पूरी सच्चाई जानें
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की ताज़ा तीन खबरें |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की पांच बड़ी खबरें Newsest के साथ
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Newsest Hindi Podcast (Episode - 1)
YouTube Video
Newsest | 1h ago
महाकुंभ के अनसुने सच ! | Thakur Jaiveer singh | ‪@newsesthindi‬ पॉडकास्ट | एपिसोड-2
YouTube Video
Newsest | 1h ago
न्यूज़ेस्ट - ख़बरों का नया चेहरा
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Promo : The Secrets of नोएडा