अमिताभ बच्चन के ‘पिलोरी-बड़ुंबा’ पोस्ट से बढ़ी फैंस की चिंता, हॉस्पिटल में भर्ती होने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
अमिताभ बच्चन के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबरों के बीच उनके ‘पिलोरी-बड़ुंबा’ पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन के ‘पिलोरी-बड़ुंबा’ पोस्ट से बढ़ी फैंस की चिंता, हॉस्पिटल में भर्ती होने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
  • Category: मनोरंजन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं और मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि अब तक बच्चन परिवार की ओर से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।इन चर्चाओं के बीच बिग बी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव नजर आए, जिससे फैंस को कुछ राहत जरूर मिली। लेकिन अब उनके एक नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।


‘पिलोरी-बड़ुंबा’ पोस्ट से मचा हड़कंप

अमिताभ बच्चन ने 20 मई की रात लगभग 12 बजे अपने X अकाउंट पर एक छोटा सा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा – “पिलोरी- बड़ुंबा।” बस फिर क्या था, इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके अलग-अलग मतलब निकालने शुरू कर दिए। दरअसल, हेलिकोबैक्टर पायलोरी एक बैक्टीरियल संक्रमण होता है, जिसे आम बोलचाल में कई लोग पायलोरी, पिलोरी या बड़ुंबा भी कह देते हैं। यह संक्रमण पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है और इससे पेट दर्द, गैस, अपच और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।


यूजर्स ने जोड़ना शुरू किया अस्पताल वाली खबर से संबंध

बिग बी के इस पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद उन्हें इसी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया होगा। एक यूजर ने लिखा, “लगता है हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह गलत नहीं थीं।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “उम्मीद है कि आप पायलोरी जैसी समस्या से नहीं जूझ रहे होंगे।” कुछ फैंस ने उन्हें आराम करने की सलाह भी दी। एक यूजर ने लिखा, “सर, आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो अब तक जाग क्यों रहे हैं? आराम कीजिए।”


बिग बी की तबीयत को लेकर पहले भी उठी थी चर्चा

हाल ही में फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा था कि वह खुद अस्पताल पहुंचे थे और वहां से उन्हें यह जानकारी मिली। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि बिग बी को अस्पताल के ए विंग की तीसरी मंजिल पर रखा गया था और उनके बेटे Abhishek Bachchan भी उनसे मिलने पहुंचे थे। हालांकि बच्चन परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं बिग बी

इन सभी अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय बने हुए हैं। वह नियमित रूप से पोस्ट शेयर कर रहे हैं और अपने ब्लॉग के जरिए भी फैंस से जुड़े हुए हैं। 18 मई को भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था – “जब दो लड़ते हैं, तीसरा जीत जाता है।” इस पोस्ट के बाद भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए गए थे।


फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

अमिताभ बच्चन के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। कई लोग उन्हें आराम करने और काम से थोड़ा ब्रेक लेने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल, जब तक परिवार या अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती, तब तक इन खबरों को लेकर सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 22h ago
CJP Protest Ground Report | जंतर मंतर से संसद मार्च में क्या हुआ? Protesters से Exclusive बातचीत
YouTube Video
Newsest | 2d ago
ब्रिजेश सिंह की सच्ची कहानी: मुख्तार अंसारी का सबसे बड़ा दुश्मन | Purvanchal Mafia Don (Full Story)
YouTube Video
Newsest | 3d ago
नोएडा ममूरा आग हादसा | Fire Department, Authority और Safety System पर बड़े सवाल
YouTube Video
Newsest | 4d ago
राजा भैया की पूरी कहानी: पोटा से पत्नी के केस तक | कुंडा का अजेय बाहुबली!
YouTube Video
Newsest | 6d ago
क्या 3 अगस्त 2026 को जेल जाएंगे बृजभूषण? बाहुबल से पहलवानों के दंगल तक का पूरा सच!
YouTube Video
Newsest | 10d ago
डूब गया Noida Sector 19! मानसून में Smart City का ये हाल क्यों?
YouTube Video
Newsest | 14d ago
देश की शिक्षा व्यवस्था फेल? जंतर मंतर से Ground Report | #cjp #jantarmantar
YouTube Video
Newsest | 14d ago
स्मार्ट सिटी या डूबता शहर? Noida Sector 49 & Baraula ग्राउण्ड रिपोर्ट| #sector49 #Baraula
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Ram Mandir Donation Theft: 10 दिनों में 70 चोरियां और चंपत राय का इस्तीफा!
YouTube Video
Newsest | 19d ago
क्या E20 पेट्रोल बर्बाद कर रहा है आपकी गाड़ी? Ethanol | E20 | Ground Report
YouTube Video
Newsest | 25d ago
Noida Sec 82 Bus Terminal: ₹158 करोड़ की बर्बादी या मास्टरप्लान? अब बनेगा Startups का नया हब!
YouTube Video
Newsest | 26d ago
OTT के दौर में खत्म हो रहा है Traditional Cinema? | Ravi Khanvilkar Exclusive । #NSD
YouTube Video
Newsest | 26d ago
72 Vs 40,000?! Karbala की ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी! | Karbala Ka Waqia । #Muharram2026
YouTube Video
Newsest | 27d ago
कागज़ के नोट बंद? RBI का 6,373 करोड़ का मास्टरप्लान! | Plastic Money in India Explained
YouTube Video
Newsest | 28d ago
UP Politics Exploded: क्या SP के 26 सांसद छोड़ेंगे अखिलेश का साथ?