ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई इंडियंस को आखिरी ग्रुप मैच में हराकर टीम ने नॉकआउट स्टेज का टिकट कटाया। अब राजस्थान की टीम 27 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर दिखे रियान और वैभव
वायरल वीडियो एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी नजर आए। इस दौरान पैपराजी ने रियान पराग और वैभव सूर्यवंशी से साथ में फोटो क्लिक करवाने की अपील की। लेकिन रियान पराग ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “हम नहीं हैं फिल्म स्टार भाई।” रियान का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। वहीं पास खड़े वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग रियान पराग की सादगी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ वैभव सूर्यवंशी के एक्सप्रेशन को लेकर मीम्स बना रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में रियान पराग लगातार चर्चा में रहे हैं और कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी अहम भूमिका निभाई है।
राजस्थान रॉयल्स ने कैसे बनाई प्लेऑफ में जगह?
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी। हालांकि इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई और अगले आठ मुकाबलों में उसे सिर्फ दो जीत मिलीं। लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मुकाबले लगातार जीते और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। अब राजस्थान के सामने सबसे बड़ी चुनौती नॉकआउट मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करने की होगी।
अब हर मैच ‘करो या मरो’
राजस्थान रॉयल्स को अगर आईपीएल 2026 का खिताब जीतना है तो उसे लगातार तीन मुकाबले जीतने होंगे। सबसे पहले टीम को एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा। इसके बाद दूसरे एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला हो सकता है। फाइनल में भी इन्हीं मजबूत टीमों में से किसी एक का सामना करना पड़ सकता है।
इतिहास राजस्थान के खिलाफ
आईपीएल में 2011 से प्लेऑफ फॉर्मेट लागू हुआ था। तब से अब तक 15 सीजन में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब एलिमिनेटर खेलने वाली टीम ने खिताब जीता हो। इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स की राह आसान नहीं मानी जा रही है। सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और आरसीबी तीनों ही शानदार फॉर्म में चल रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान इतिहास रच पाती है या नहीं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!