पटना में अपराधियों का आतंक: राजद नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या
पटना में अपराधियों ने राजद नेता और जमीन कारोबारी राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास हुई। पुलिस ने मौके से 6 खोखे बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
पटना में अपराधियों का आतंक: राजद नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या
  • Category: राजनीति

बिहार की राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात एक बार फिर अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए राजद नेता और जमीन कारोबारी राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास हुई, जहां बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

 गोलीबारी से इलाके में दहशत

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकुमार राय अपने वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र नगर टर्मिनल के सामने गली नंबर 17 में दो बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही राय वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए राय भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन हमलावरों ने पीछा करते हुए उन पर करीब छह गोलियां दाग दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 समर्थकों ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

 घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग और समर्थक उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

 राजद से जुड़े थे राय, चुनाव लड़ने की तैयारी

 मृतक की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर निवासी राजकुमार राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे राजद से जुड़े हुए थे और इस बार तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। इससे पहले भी वह राघोपुर से चुनाव मैदान में उतर चुके थे। राय राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ वैशाली जिला अध्यक्ष भी रह चुके थे। राजनीतिक सक्रियता के कारण उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहता था।

 पुलिस ने बरामद किए 6 खोखे

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। मृतक का ड्राइवर भी घटना के वक्त वहीं मौजूद था। पुलिस उससे और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

 एसपी ने दिया बयान

 पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास राजकुमार राय पर फायरिंग की गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट है कि बदमाशों ने राय को टारगेट कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 बढ़ते अपराध से चिंता

 राजधानी पटना में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम लोग भयभीत हैं। बीते कुछ दिनों में हत्या, लूट और गोलीबारी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। राजद नेता की हत्या से राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। विपक्षी दलों ने सरकार पर कानून-व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया है।

 

यह ताजा घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं और पुलिस कार्रवाई के बावजूद अपराध पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है।

 


Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!