ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
"सितारे ज़मीन पर" का ट्रेलर सामने आते ही जैसे सोशल मीडिया पर भावनाओं की लहर दौड़ गई हो। 3 मिनट 29 सेकेंड की इस झलक ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। कहीं आंखें नम हो गईं, तो कहीं मुस्कान के पीछे छिपे जज़्बात छलक पड़े।
आमिर खान एक बार फिर उस ज़ोन में लौट आए हैं जहां वो सबसे ज़्यादा प्रभाव छोड़ते हैं - इंस्पिरेशनल और इमोशनल सिनेमा।
दिव्यांग बच्चों के कोच बने आमिर
इस फिल्म में आमिर खान दिव्यांग बच्चों के बास्केटबॉल कोच बने हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है दिल्ली और कर्नाटक के बीच चल रहे फाइनल मुकाबले से।
आमिर का किरदार अपने सीनियर कोच को गुस्से में घूंसा मार देता है और सज़ा के तौर पर कोर्ट उन्हें आदेश देता है कि वो दिव्यांग बच्चों की एक टीम को ट्रेन करें। इसी मोड़ से शुरू होती है इन सितारों के ज़मीन पर आने की असली कहानी।
कॉमेडी, इमोशन और संघर्ष का कॉकटेल
‘सितारे ज़मीन पर’ केवल एक स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं है। इसमें टीमवर्क है, आत्म-संघर्ष है, ह्यूमर है और इमोशन्स का तूफान भी।
ये फिल्म बताती है कि जीतने का मतलब सिर्फ मेडल नहीं होता, बल्कि खुद से लड़ना और गिरकर फिर से खड़े होना भी एक जीत है। ट्रेलर में जो एनर्जी है, वो स्क्रीन से निकलकर सीधे दिल तक पहुंचती है।
फैंस बोले, ‘आमिर ने दिल जीत लिया’
ट्रेलर पर आ रहे यूजर्स के रिएक्शन्स एकतरफा हैं - "दिल खुश हो गया", "आंखें नम कर दीं", "ब्लॉकबस्टर लोडिंग", "असली बॉलीवुड वापसी ऐसे ही होती है"।
3 साल से बड़े पर्दे से दूर रहे आमिर ने जिस इंटेंसिटी और सच्चाई से वापसी की है, उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो क्यों मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाते हैं।
इंडस्ट्री छोड़ने वाले थे आमिर, फिर बच्चों ने बदला मन
आमिर खान की पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। उनका कहना था कि उन्होंने काम में इतने साल दे दिए कि बच्चों और परिवार को समय ही नहीं दिया।
पर फिर जब बच्चों ने उन्हें मनाया, समझाया तब जा कर कहीं आमिर ने 'सितारे ज़मीन पर' के लिए हां कहा। शायद इसी वजह से ये फिल्म उनके लिए एक इमोशनल रिडेम्पशन भी बन गई है।
बताते चलें कि फिल्म को डायरेक्ट किया है बेहतरीन डायरेक्टर आर. एस. प्रसन्ना ने और इसमें आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी भी बखूबी नज़र आएगी।
'Sitare Zameen Par' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और जो भावनाएं अभी सिर्फ ट्रेलर से निकली हैं - वो यकीनन पर्दे पर एक तूफान बनेंगी।
आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!