ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड बनाने के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। अब दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पुराने नियमों के तहत लोग बाहर से आकर भी राशन कार्ड बनवा सकते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद घर पर जांच की जाएगी। अगर आवेदन में सही दस्तावेज नहीं होंगे या जानकारी गलत पाई गई, तो राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
दिल्ली सरकार की नई नोटिफिकेशन के अनुसार, राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको edistrict.delhigovt.nic.in
वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। इस समय दिल्ली में लगभग 8.27 लाख राशन कार्ड की वैकेंसी है।
आवेदन के समय परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड जरूरी होगा। यदि किसी का आधार कार्ड दिल्ली का पता नहीं दर्शाता, तो उस स्थिति में प्रूफ ऑफ रेजिडेंस जमा करना होगा।
जरूरी दस्तावेज और योग्यता
राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके लिए इनकम सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके अलावा, घर के किसी एक सदस्य के नाम पर बिजली का बिल होना भी आवश्यक है। इस बदलाव का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि राशन कार्ड केवल वास्तव में जरूरतमंद परिवारों को मिले और गलत तरीकों से कोई लाभ न उठा सके।
महिला को परिवार का मुखिया बनाने की व्यवस्था
नई SOP के तहत अब राशन कार्ड में परिवार की मुखिया महिला होगी। परिवार की सबसे बड़ी महिला को मुखिया बनाया जाएगा। अगर महिला की उम्र 18 साल से कम है, तो फिलहाल परिवार के पुरुष सदस्य को मुखिया माना जाएगा। लेकिन जब महिला 18 साल की हो जाएगी, तो वह मुखिया बन जाएगी। इस कदम का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें परिवार के फैसलों में शामिल करना बताया गया है।
दो-लेवल जांच की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन के बाद दो स्तर पर जांच की जाएगी।
1. फील्ड वेरिफिकेशन: फूड सप्लाई ऑफिसर घर जाकर आवेदन की सत्यता की जांच करेंगे।
2. फाइल की समीक्षा: इसके बाद फाइल सहायक आयुक्त के पास जाएगी। सहायक आयुक्त इसे डीएम की अध्यक्षता वाली डिस्ट्रिक्ट लेवल कमिटी को भेजेंगे, जो अंतिम मंजूरी देगा।
यह प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि राशन कार्ड सबसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।
नई प्रक्रिया से राशन कार्ड बनवाना अधिक पारदर्शी और डिजिटल हो गया है। ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ों की जांच, और दो-स्तरीय सत्यापन प्रणाली से अब गलत तरीके से कार्ड पाने वालों पर रोक लगेगी। साथ ही महिला को परिवार का मुखिया बनाना और आय तथा निवास प्रमाण की पुष्टि करना, इस योजना को अधिक समान और न्यायपूर्ण बनाता है। दिल्ली के नागरिक अब आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सभी दस्तावेज़ तैयार रखने की सलाह दी जा रही है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!