ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली ने अपने भाई, पूर्व भारतीय सेना के स्पेशल फोर्सेस अधिकारी मेजर विक्रांत जेटली को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे मदद की अपील की है। सेलिना ने कहा कि वह अपनी पूरी ताकत लगाकर भाई को भारत वापस लाएंगी।
विक्रांत जेटली कहाँ हैं और क्यों हिरासत में?
मेजर विक्रांत जेटली सितंबर 2024 से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में हैं। सेलिना ने बताया कि उनके भाई को दुबई के मॉल ऑफ द इमिरेट्स के पार्किंग एरिया से अज्ञात लोगों ने उठाया था। उन्होंने कहा कि विक्रांत को एमिरेट्स ID मांगने के बाद काले रंग की कार में ले जाया गया। शुरुआती नौ महीनों तक उनके पास कोई गिरफ्तारी रिकॉर्ड नहीं था, न ही किसी प्रकार की कानूनी जानकारी या सहायता दी गई।
हाईकोर्ट ने दिया आदेश, कानूनी सहायता मुहैया
जून 2025 में पता चला कि विक्रांत को अबू धाबी के अल-वथबा डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। सेलिना ने कहा कि उन्हें सिर्फ ‘नेशनल सिक्योरिटी’ शब्द के अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई। अक्टूबर 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई, जिसमें विदेश मंत्रालय (MEA) को निर्देश दिया गया कि विक्रांत के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। अब UAE की Khalid Almarie Partners and Advocates फर्म ने प्रो. बोनो (मुफ्त) में केस लड़ने की सहमति दी है।
सेलिना की भावनात्मक अपील
सेलिना ने मीडिया से बातचीत में आंसू बहाते हुए कहा, “मोदी जी से मेरी गुजारिश है कि कृपया इस सैनिक को वापस लाएं। उन्होंने अपनी पूरी जवानी राष्ट्र के लिए दी। अगर उन्होंने कुछ गलत किया होता तो अब तक मुकदमा चल रहा होता।” उन्होंने अपने भाई को भी संदेश दिया, “बहन आपके साथ है, पूरा देश आपके साथ है। मैं आपके लिए पहाड़ हिला दूंगी। जय हिंद।”
परिवार और सेना का योगदान
मेजर विक्रांत जेटली एक रिटायर्ड स्पेशल फोर्सेस कमांडो हैं। उनकी पत्नी ने 2016 में मतिति इंटरनेशनल ग्रुप नामक कंपनी शुरू की, जो ह्यूमन रिसोर्स, रिस्क मैनेजमेंट और IT क्षेत्र से जुड़ी है। परिवार की कई पीढ़ियां सेना में रही हैं। सेलिना ने इस मामले की तुलना कतर में भारतीय नौसेना अधिकारियों की हिरासत से की, जहां भारत ने सफलतापूर्वक हस्तक्षेप किया था।
अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले में सक्रिय है और MEA को रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, UAE या भारतीय सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सेलिना की भावनात्मक अपील के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!